{"_id":"652d7268a017275734092546","slug":"run-2-ac-buses-for-chandigarh-and-3-for-delhi-hisar-news-c-21-hsr1020-240963-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: चंडीगढ़ के लिए 2 और दिल्ली के लिए 3 एसी बसें चलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: चंडीगढ़ के लिए 2 और दिल्ली के लिए 3 एसी बसें चलाई
विज्ञापन
हिसार। यात्रियों को एसी बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो चुकी है। सोमवार को चंडीगढ़ के लिए 2 और दिल्ली के लिए 3 बसें भेजी गईं। पहली बस हिसार से चंडीगढ़ के लिए सुबह 5.20, दूसरी बस सुबह 11.20 बजे रवाना की गई। इस प्रकार पहली बस हिसार से दिल्ली के लिए सुबह 6.54 बजे, दूसरी बस सुबह 9.44 बजे और तीसरी बस दोपहर 2.24 बजे भेजी गई। अब रोजाना इसी समय ही बसें हिसार से रवाना की जाएगी। अभी डिपो को तीन और एसी बसें मिलनी हैं। उन बसों को गुरुग्राम रूट पर दौड़ाया जाएगा।
बता दें, कि उधर श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम के लिए भी एसी बस चलाने की मांग उठाई है। इस पर रोडवेज अधिकारियों ने बस चलाने का आश्वासन दिया है। रोडवेज से एसएस सुरेंद्र सिंह का कहना है कि काफी समय से एसी बसें चलाने की डिमांड आ रही थी। जल्द ही गुरुग्राम के लिए भी एसी बसों की सुविधा शुरू होगी। इन बसों में ऑफलाइन के अलावा ऑनलाइन टिकट की सुविधा भी शुरू की जाएगी।