फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ruckus on Agneepath: Ramayan toll and bass toll were made free to youth, police registered a case on 100 including 14 nominated

अग्निपथ पर बवाल : युवाओं को रामायण टोल और बास टोल कराया फ्री, पुलिस ने 14 नामजद समेत 100 पर दर्ज किया केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on Agneepath: Ramayan toll and bass toll were made free to youth, police registered a case on 100 including 14 nominated
हिसार, हांसी, मंडी आदमपुर, बास, उकलाना मंडी।
विज्ञापन

जिले में अग्निपथ योजना को लेकर युवाओं ने सोमवार को भी अलग-अलग तरीके से अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान रामायण व बास टोल को फ्री कर दिया गया। वहीं आदमपुर व उकलाना में भी युवाओं ने प्रदर्शन कर इस योजना को लेकर अपना विरोध जताया। मगर अब प्रदर्शनकारियों को लेकर जिला प्रशासन ने भी सख्ती करनी शुरू कर दी है। सोमवार को जिले में 14 नामजद सहित 100 युवाओं पर सड़क जाम करने व सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में केस दर्ज किया है।
युवाओं द्वारा ट्रेनों में की जा रही आगजनी व तोड़फोड़ के चलते सोमवार को गाड़ी संख्या 04090 हिसार-नई दिल्ली, गाड़ी संख्या 04089 नई दिल्ली-हिसार, गाड़ी संख्या 14085 तिलक ब्रिज-सिरसा ट्रेन रद्द रहीं। ऐसे में दिल्ली रूट पर ट्रेन नहीं मिलने पर यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। यात्रियों ने बसों का सहारा लिया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार एहतियात के लिए मंगलवार को भी गाड़ी संख्या 14086 सिरसा-तिलक ब्रिज रद्द रहेगी। वहीं, रोडवेज के कार्यकारी यातायात प्रबंधक अनिल चोपड़ा का कहना है कि सोमवार को सभी बसों का संचालन किया गया। बसों का संचालन में कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन

अग्निपथ योजना लाकर युवाओं से किया धोखा
अग्निपथ योजना विरोध में ग्रामीण व किसानों ने संयुक्त किसान मोर्चे के आह्वान पर सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे रामायण टोल फ्री करवा दिया। इसकी अध्यक्षता किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कुलदीप खरड़ ने की। सूचना मिलने पर डीएसपी सतीश कुमार व सदर थाना प्रभारी पवित्र कुमार मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की। किसानों ने कहा कि अग्निपथ योजना लाकर सरकार ने युवाओं के साथ बड़ा धोखा किया है। दशरथ मलिक ने कहा कि हम सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे। बाद में डीएसपी के आश्वासन पर किसानों ने दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर टोल को सुचारु रूप से शुरू करवा दिया। इसके अलावा युवाओं ने विरोध स्वरूप चंडीगढ़-भिवानी रोड स्थित बास टोल को करीब तीन घंटे तक फ्री रखा और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। युवाओं ने सरकार को चेताया है कि सरकार जल्द से जल्द इस फैसले को वापस ले अन्यथा आंदोलन को और भी तेज किया जाएगा। सतरोल खाप के पूर्व प्रधान सूबेदार इंद्र सिंह ने कहा कि सरकार का यह फैसला गलत है। युवाओं को चार साल के लिए नौकरी पर रखना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएफआई ने प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पूतला फूंका
आदमपुर में स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने संयोजक पंकज बगला के नेतृत्व में अग्निपथ योजना के विरोध में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। राज्य अध्यक्ष विनोद गिल ने कहा कि युवाओं को 4 साल की निश्चित अवधि के ठेके पर भर्ती करना भाजपा सरकार का नया षड्यंत्र है। पंकज बगला ने बताया कि राष्ट्रीय हितों के खिलाफ इस योजना की उनकी यूनियन निंदा करती है। इस दौरान मुकेश, अश्वनी, सोनू, राहुल, गौतम, नवीन, सुरेंद्र, दीपक, रमन, अमनदीप, राकेश, योगेश, सुमित आदि मौजूद रहे।
उधर उकलाना मंडी में युवा व किसान मोर्चा के सदस्य सुरेवाला चौक पर एकत्रित हुए और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद चौक से चलकर तहसील परिसर तक शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र लितानी ने कहा कि इस योजना को तत्काल प्रभाव से वापस लेते हुए सेना की नियमित भर्ती शुरू की जानी चाहिए।
कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा की जाएगी सख्ती : एसपी
अग्निपथ योजना के विरोध में सड़कों को जाम करने और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में जिला पुलिस ने 14 नामजद सहित करीब 100 युवाओं पर अलग अलग थानों में केस दर्ज किया है। सिंधड़ मार्ग पर नहर पुल के पास सड़क जाम करने पर 4 नामजद समेत 40-50 अन्य युवकों के खिलाफ और गांव ज्ञानपुरा बस स्टैंड पर सड़क जाम करने वाले 4 नामजद सहित 15-20 युवकों के खिलाफ धारा 147/149/283/341 के तहत बरवाला थाना पुलिस ने दो अभियोग अंकित किए।

वहीं, गांव डाबड़ा बस स्टैंड पर सड़क जाम करने पर 6 नामजद सहित 20-30 अन्य युवकों के खिलाफ आजाद नगर थाना पुलिस ने धारा 147/149/283/186/341 के तहत अभियोग अंकित किया गया है। पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस द्वारा सख्ती की जाएगी। युवाओं से अपील है कि वह किसी के बहकावे में आकर किसी भी तरह से कानून व्यवस्था को हाथ में न लें। अगर, सड़क जाम या सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी और भविष्य में वे कभी सरकारी नौकरी नहीं पा सकेंगे। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अराजकता फैलाने वालों और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के साथ सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed