{"_id":"64e260da675aa104d40fbcf6","slug":"rs-1640-crore-received-for-registration-of-farmers-land-in-the-name-of-br-hisar-news-c-21-hsr1005-202475-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसानों की जमीन की रजिस्ट्री बीएंडआर के नाम कराने के लिए मिले 16.40 करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसानों की जमीन की रजिस्ट्री बीएंडआर के नाम कराने के लिए मिले 16.40 करोड़ रुपये
विज्ञापन
हिसार। एनएच 9 से एनएच 52 तक फोरलेन रोड निर्माण को लेकर बाकी बचे किसानों की जमीन की रजिस्ट्री बीएंडआर के नाम करवाने को लेकर विभाग को 16.40 करोड़ रुपये और मिल गए हैं। अधिकारियों की मानें तो तीन-चार दिन में रजिस्ट्री का काम शुरू कर दिया जाएगा। फोरलेन रोड निर्माण को लेकर 110 एकड़ जमीन की खरीद की जानी है। इसके लिए अभी तक 75 करोड़ रुपये की रजिस्ट्री हो चुकी है।
बता दें कि एयरपोर्ट के कारण हिसार-तलवंडी राणा सड़क मार्ग को बंद किया जा चुका है। इस मार्ग की जगह यह नया फोरलेन रोड बनाया जाएगा। आने वाले समय में हिसार से बरवाला और बरवाला से हिसार जाने वाले वाहनों इसी मार्ग से गुजारा जाएगा। नए फोरलेन रोड की लंबाई 8 किलोमीटर होगी। एनएच 9 पर यह रोड एमजी क्लब के पास शुरू होगा और एनएच 52 पर तलवंडी राणा जंक्शन के पास खत्म होगा। इसमें 1.52 मीटर का सेंट्रल वर्ज होगा। सेंट्रल वर्ज के दोनों तरफ सात-सात मीटर चौड़ी सड़क होगी।
चार माह बाद मिला बजट
बीएंडआर ने रजिस्ट्री के लिए 16.40 करोड़ रुपये का और बजट मांगा था। करीब 4 माह बाद विभाग को यह बजट मिला। अभी हाल ही में यह बजट ट्रेजरी में आया है। इस रोड के निर्माण के लिए प्रदेश सरकार की तरफ से 153 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी मिली हुई है। इसमें से 123 करोड़ रुपये जमीन खरीदने व सिविल वर्क पर 32 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
एनएचएआई बनाएगा यह रोड
इधर इस रोड को अब बीएंडआर नहीं, बल्कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया बनाएगा। पिछले दिनों उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले थे और इस रोड को एनएचएआई से बनवाने की मांग की थी। बीएंडआर की मानें तो जमीन की रजिस्ट्री के बाद की सारी प्रक्रिया एनएचएआई ही पूरी करेगा।
ई भूमि पोर्टल से मांगे थे आवेदन
इस जमीन के लिए प्रदेश सरकार से ई भूमि पोर्टल के माध्यम से किसानों से आवेदन मांगे गए थे। साथ ही जमीन देने के इच्छुक किसानों से यह भी पूछा गया था कि वह किस रेट पर अपनी जमीन देना चाहते हैं। इस दौरान 500 से ज्यादा किसानों ने अपनी जमीन बेचने में रुचि दिखाई। किसानों ने जमीन का रेट 1.12 करोड़ रुपये प्रति एकड़ लगाया था।
जमीन की रजिस्ट्री को लेकर और बजट मिल गया है। जल्द ही बाकी बची हुईं रजिस्ट्री भी पूरी करवा ली जाएगी। अब इस रोड को एनएचएआई ही तैयार करेगा। - दलबीर राठी, एसडीओ, बीएंडआर