फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rs 1.40 lakh recovered from the office of deputy pradhan of Haryana State Pharmacy Council

हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के उप प्रधान के दफ्तर से 1.40 लाख रुपये बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rs 1.40 lakh recovered from the office of deputy pradhan of Haryana State Pharmacy Council
हिसार। हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के भ्रष्टाचार मामले में पकड़े गए उप प्रधान सोहनलाल और दलाल सुभाष अरोड़ा को दो दिन के रिमांड के बाद विजिलेंस टीम ने भिवानी अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। वहीं, रिमांड के दौरान आरोपी सोहन लाल कंसल के हिसार ग्रीन स्क्वेयर मार्केट स्थित दफ्तर से 1 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी ने पंचकूला से फार्मेसी रिकॉर्ड कब्जे में लिया है। इस मामले के आरोपी काउंसिल के प्रधान धनेश अदलखा और रजिस्ट्रार राजकुमार वर्मा की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

विजिलेंस डीएसपी जीत सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में फंसे हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के उप प्रधान सोहन लाल कंसल ने से अभी तक जांच में यहीं सामने आया है कि आरोपी सुभाष चार लाख रुपये से अधिक सोहन लाल को दे चुके हैं। सोहनलाल इस राशि में से दो लाख रुपये की राशि प्रधान धनेश अदलखा को दी थी। आरोपी सोहन लाल से अभी तक 1 लाख 82 हजार 500 रुपये बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

रिकॉर्ड खंगालने पर पता चलेगा
भ्रष्टाचार मामले की जांच के लिए गठित की गई एसआईटी हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल पंचकूला में रखा हुआ रिकॉर्ड खंगालेगी। मंगलवार को टीम पंचकूला पहुंची है और रिकॉर्ड को कब्जे में ले लिया है। रिकॉर्ड जांच के बाद ही सामने आएगा कि कितने डिप्लोमा होल्डरों से रुपये लिए गए। मामले से जुड़े आरोपी प्रधान धनेश और रजिस्ट्रार राजकुमार की गिरफ्तारी के बाद कई और नामों के खुलासे होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
विजिलेंस टीम ने रविवार को भिवानी में छापा मारकर विद्यानगर निवासी सुभाष अरोड़ा को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। चरखी दादरी के भागवी निवासी सत्यवान का आरोप था कि उसके बेटे ने मेडिकल स्टोर चलाने के लिए लाइसेंस अप्लाई किया था। सुभाष अरोड़ा ने लाइसेंस देने की एवज में 65 हजार रुपये मांगे थे। 30 हजार रुपये ऑनलाइन दिए थे और 35 हजार रुपये लेते समय विजिलेंस ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया था। पूछताछ में सुभाष ने हरियाणा राज्य फार्मेसी काउंसिल के उप प्रधान सोहनलाल के मामले में संलिप्त होने का खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिसार के सेक्टर-13 से पकड़ा था। जांच में काउंसिल के प्रधान धनेश अदलखा और रजिस्ट्रार राजकुमार का नाम भी भ्रष्टाचार मामले में सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed