फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Roof collapsed of dilapidated building of GRP post at Hansi railway station

Hisar: हांसी रेलवे स्टेशन पर बनी जीआरपी पुलिस चौकी की छत का लेंटर गिरा, कर्मचारियों ने भाग कर बचाई जान

Sun, 24 Jul 2022 10:52 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 24 Jul 2022 10:52 AM IST
सार

चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही उच्च अधिकारियों को बिल्डिंग की जर्जर हालात को लेकर लिखित में अवगत करवा दिया था कि बारिश में छत टपक रही है और दीवारों में दरार आ रही है।    

विज्ञापन
Roof collapsed of dilapidated building of GRP post at Hansi railway station
जीआरपी चौकी का लेंटर गिरा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हांसी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी चौकी के जर्जर भवन की छत का लेंटर टूटकर गिर गया। इससे बड़ा हादसा होते-होते टला। छत गिरने से कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। मौके पर मौजूद जीआरपी के जवान हरपाल सिंह और राजेश ने बताया कि रात ढाई बजे वह चौकी के अंदर आराम कर रहे थे, एक दम छत से एक पत्थर नीचे गिरा और जोर से आवाज आई। दोनों कर्मचारियों ने मुंशी के रूम में जाकर अपनी जान बचाई। अगर वह सोए होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। 

विज्ञापन


जीआरपी जवानों ने बताया कि यह बिल्डिंग अंग्रेजों के समय की बनाई हुई थी। चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने कहा कि हमने पहले ही उच्च अधिकारियों को बिल्डिंग की जर्जर हालात को लेकर लिखित में अवगत करवा दिया था। हमने उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया था कि बारिश में छत टपक रही है और दीवारों में दरार आ रही है।                       

विज्ञापन

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान 

चौकी इंचार्ज भूप सिंह ने बताया कि 16 जुलाई को रेलवे भवन निर्माण हिसार को हमने लिखित में शिकायत दी, उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ है। भूप सिंह ने कहा कि सरकारी और निजी संपत्ति को भी नुकसान हुआ है। जिसमे आरो, वाटर कूलर, जूते और वर्दी आदि सामान भी नष्ट हो गया। मौके पर पहुंचे रेलवे भवन निर्माण हिसार के जेई अमित कुमार ने कहा कि हमें पहले कोई भी लिखित में शिकायत व व्हाट्सएप पर कोई लेटर नहीं मिला। हालांकि भूप सिंह ने व्हाट्सएप नंबर पर भेजे पत्र व ऑफिस में भेजे पत्र की कॉपी पत्रकारों को दिखाई। जीआरपी रेलवे स्टेशन कर्मचारियों ने कहा कि अगर दिन में छत गिर जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था क्योंकि उस समय हमारे कर्मचारी व लोगों का आवागमन रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed