फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rohtak's Bhau gang had fired at Mahindra showroom, had demanded extortion at the behest of a gangster sitting abroad.

Hisar News: रोहतक के भाऊ गैंग ने की थी महिंद्रा शोरूम पर फायरिंग, विदेश में बैठे गैंगस्टर के कहने पर मांगी थी रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 01:34 AM IST
विज्ञापन
Rohtak's Bhau gang had fired at Mahindra showroom, had demanded extortion at the behest of a gangster sitting abroad.
हिसार। स्पेशल टॉस्क फोर्स को ऑटो मार्केट के महिंद्रा शोरूम पर 24 जून को गोलीबारी कर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने वाले बदमाशों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सूत्रों का कहना है कि फायरिंग कराने में रोहतक के भाऊ गैंग का हाथ है। भाऊ गैंग का संपर्क विदेश में बैठे गैंगस्टर से है। उस गैंगस्टर के इशारे पर ही फायरिंग कर रंगदारी मांगी गई है। एसटीएफ और पुलिस की 5 टीमें अब तक 200 से ज्यादा सीसीटीवी की फुटेज खंगाल चुकी हैं और 50 से ज्यादा संदिग्धों से पूछताछ कर चुकी हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ फायरिंग मामले में गांव खारिया और सोनीपत के एक गांव के युवकों की तलाश में काफी जगहों पर दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस को संदिग्धों से पूछताछ करते-करते बदमाशों के बारे में अब महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। एसटीएफ ने महत्वपूर्ण सुराग मिलने के बाद दबिश तेज कर दी है। एसटीएफ ने पिछले दिनों मामले के षड्यंत्र में शामिल होने के आरोप में बालसमंद के साहित्य नामक युवक को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी से प्रकरण के बारे में पूछताछ की थी और जानकारी हासिल कर एक दिन के रिमांड के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed