{"_id":"5e5c0b278ebc3ef3b76ca61f","slug":"rohtak-s-most-wanted-dillu-arrested-with-two-pistols-hisar-news-rtk5449369155","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पिस्तौल समेत मोस्ट वांटेड डिल्लू गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पिस्तौल समेत मोस्ट वांटेड डिल्लू गिरफ्तार
विज्ञापन
दिल्ली और हरियाणा में कई आपराधिक मामलों में आरोपी मोस्ट वांटेड अपराधी रोहतक के सैमाण निवासी सुमित उर्फ छोटा उर्फ डिल्लू को एसटीएफ निरीक्षक पवन कुमार की टीम ने जवाहर नगर हिसार से हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी से 315 बोर और 32 बोर की एक-एक पिस्तौल बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने दिल्ली के गोकलपुरी निवासी टिंकू, बवाना निवासी अमित, पिपलीखेड़ा निवासी प्रवीन उर्फ केडी और आर्यन के साथ मिलकर दिल्ली के बेगमपुर में नवंबर 2019 को ज्वेलरी की दुुकान से एक लाख रुपये नकद व करीब 35 लाख रुपये की कीमत का सोना लूटा।
महम और दिल्ली के बेगमपुर थाने में हैं केस दर्ज
आरोपी सुमित पर इससे पूर्व भी मई 2015, अक्तूबर 2019 में महम थाने और नवंबर 2019 को दिल्ली के बेगमपुर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज है। गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ की टीम में मुख्य सिपाही नवीन, सिपाही अजय कुमार और सिपाही नवीत मौजूद रहे।