{"_id":"6a4178781fdec3976c0c6fff","slug":"roadways-employees-warn-against-agitation-if-their-demands-are-not-met-by-8th-hisar-news-c-21-hsr1005-900085-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी, 8 तक मांगें न मानीं तो करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रोडवेज कर्मचारियों की चेतावनी, 8 तक मांगें न मानीं तो करेंगे आंदोलन
Mon, 29 Jun 2026 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों को संबोधित करते संघर्ष समिति नेता बजरंग लाखा।
हिसार। हरियाणा रोडवेज हिसार डिपो में महाप्रबंधक के खिलाफ कर्मचारियों का धरना रविवार को लगातार 45वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता बजरंग लाखा ने की जबकि मंच संचालन जितेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान कर्मचारियों की लंबित मांगों और आंदोलन की आगामी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साझा संघर्ष समिति ने चेतावनी दी कि यदि 8 जुलाई तक 15 सूत्रीय मांग-पत्र पर कोई ठोस और संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया तो 9 जुलाई को कर्मचारियों की बैठक बुलाकर बड़े आंदोलन की घोषणा की जाएगी।
समिति के नेताओं ने कहा कि मांग-पत्र सौंपे हुए करीब दो माह बीत चुके हैं, लेकिन लंबित वेतन-भत्तों सहित अन्य मांगों का अब तक समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय महाप्रबंधक राहुल मित्तल कर्मचारी नेताओं को निशाना बना रहे हैं, जिससे कर्मचारियों में असंतोष बढ़ रहा है।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यदि कार्यालय स्तर पर समयबद्ध तरीके से कार्य किया जाए तो अधिकांश समस्याओं का समाधान संभव है। उनका आरोप है कि महाप्रबंधक नियमित रूप से समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते जिससे कारण कर्मचारियों के कई कार्य लंबित पड़े हैं और समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कर्मचारियों ने मांगों के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। इस अवसर पर संदीप जैनावास, जोगेंद्र पंघाल, अजय दुहन, कर्मबीर मसूदपुर, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।