{"_id":"6553b400d39ca098720ca459","slug":"roadways-employees-demonstrated-in-anger-over-the-murder-of-a-driver-in-ambala-hisar-news-c-21-hsr1020-259281-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अंबाला में चालक की हत्या के रोष स्वरूप रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अंबाला में चालक की हत्या के रोष स्वरूप रोडवेज कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर में प्रदर्शन करते रोडवेज कर्मचारी। स्वयं
हिसार।
हरियाणा रोडवेज के अंबाला डिपो के चालक राजबीर की तीन दिन पूर्व कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी न होने के रोषस्वरूप हिसार डिपो में कर्मचारियों ने मंगलवार को शोक प्रदर्शन किया। सांझा मोर्चा के आह्वान पर किए गए प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, गृह मंत्री एवं अंबाला प्रशासन की जमकर आलोचना की। इसके साथ ही सांझा मोर्चा के नेताओं ने एलान किया कि सांझा मोर्चा नेताओं व अंबाला प्रशासन के बीच वार्ता विफल हो गई है और अंबाला प्रशासन अपराधियों को पकड़ने को तैयार नहीं है। ऐसे में सांझा मोर्चा के निर्णय अनुसार बुधवार सुबह चार बजे से पूरे प्रदेश में चक्का जाम किया जाएगा।
कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांझा मोर्चा नेता सुभाष ढिल्लो, राजबीर दूहन व अजय दूहन ने कहा कि दिवाली के दिन कुछ अपराधियों ने अंबाला डिपो के चालक राजबीर की पीटकर व धारदार वस्तु से चोटें मारकर उसे गंभीर घायल कर दिया। घायल हालात में चालक को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि सांझा मोर्चा के प्रदेश स्तरीय नेताओं ने बातचीत करके अंबाला प्रशासन को मंगलवार शाम पांच बजे तक अपराधियों को पकड़ने का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम के बावजूद अपराधी नहीं पकड़े गए हैं। ऐसे में सरकार व उच्चाधिकारियों ने उन्हें चक्का जाम को मजबूर कर दिया है। सांझा मोर्चा नेता अरुण शर्मा, नरेन्द्र सोनी एवं नरेंद्र खरड़ ने कहा कि रोडवेज कर्मचारी की इस तरह पीटकर व धारदार वस्तु से चोट मारकर हत्या कर देना निंदनीय है। सरकार को चाहिए वह अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार करें, मृतक चालक के परिवार को उचित मुआवजा व आश्रित को सरकारी नौकरी दें। सांझा मोर्चा नेता सुभाष ढिल्लो ने कहा कि बुधवार रात 12 बजे तक चक्का जाम रहेगा। इस दौरान यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो इसे अनिश्चितकालीन में बदला जाएगा। प्रदर्शन में सुरेश स्याहड़वा, सूरजमल पाबड़ा, अमित जुगलान सहित सांझा मोर्चा से जुड़ी यूनियनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।