{"_id":"6a343b3066a88b64f80c78dd","slug":"roads-worth-175-crore-to-be-constructed-in-navdeep-colony-hisar-news-c-21-hsr1020-893915-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: नवदीप कॉलोनी में 1.75 करोड़ से बनेंगी सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: नवदीप कॉलोनी में 1.75 करोड़ से बनेंगी सड़कें
विज्ञापन
नगर निगम की बैठक में उपस्थित मेयर प्रवीण पोपली, निगम आयुक्त नीरज व अन्य ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। मेयर प्रवीण पोपली की अध्यक्षता में हुई नगर निगम की वित्त, अनुबंध एवं खरीद उप समिति (फाइनेंस, कॉन्ट्रैक्ट एवं परचेज सब-कमेटी) की बैठक में वार्ड-19 स्थित नवदीप कॉलोनी और नई नवदीप कॉलोनी में इंटरलॉक सड़कों के निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। इस परियोजना पर करीब 1.75 करोड़ रुपये (174.74 लाख रुपये) खर्च किए जाएंगे।
बैठक का संचालन निगमायुक्त नीरज ने किया। उन्होंने नगर निगम की आय-व्यय संबंधी विस्तृत रिपोर्ट भी प्रस्तुत की। बैठक में पार्षद डॉ. सुमन यादव, पार्षद ज्योति वर्मा, एक्सईएन जयबीर डूडी, एक्सईएन अमित कौशिक, एमई सुनील लांबा, अकाउंट ऑफिसर राधेश्याम और अकाउंटेंट ज्योति मौजूद रहे।
बैठक में तीन अन्य एजेंडों पर भी चर्चा की गई, जिन पर अंतिम निर्णय आगामी बैठक में लिया जाएगा। इनमें शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए स्टॉर्म वॉटर ड्रेन और पाइपलाइन बिछाने का कार्य, मॉडल टाउन क्षेत्र में लूक्स सैलून से गुरुद्वारा तथा एनडी गुप्ता अस्पताल से नारी दुपट्टा पैलेस तक सड़क चौड़ीकरण और बीकानेर स्वीट्स से रेलवे स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
समिति ने जल निकासी परियोजना में कार्य के दौरान क्षतिग्रस्त होने वाले कनेक्शनों को पुनः जोड़ने का प्रावधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सड़क चौड़ीकरण से जुड़े प्रस्तावों में स्ट्रीट लाइट और स्टॉर्म वॉटर लाइन का प्रावधान शामिल करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।