फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road got constructed in Hisar Municipal Corporation at midnight in harsh winter, people raised questions

वाह रे नगर निगम: हिसार में कड़ाके की सर्दी में आधी रात करवा दिया सड़क का निर्माण, लोगों ने उठाया सवाल

Sun, 19 Jan 2025 11:41 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 19 Jan 2025 11:41 AM IST
सार

संत नगर में नगर निगम ने पिछले सप्ताह कंकरीट की सड़क का निर्माण किया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सड़क के लेवल को लेकर भी लाेगों ने सवाल उठाए।

विज्ञापन
Road got constructed in Hisar Municipal Corporation at midnight in harsh winter, people raised questions
रातों-रात बनाई सड़क - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार में नगर निगम ने डाबड़ा चौक पर रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच सड़क का निर्माण कर दिया। नगर निगम के अधिकारियों ने डाबड़ा चौक के पास गोविंद नगर एरिया में कड़ाके की सर्दी में रात 12 से सुबह 4 बजे तक सड़क को निर्माण कराया। जिसमें रातों-रात काम किए जाने पर लोगों ने सवालिया निशान लगाए।

विज्ञापन


अर्बन एस्टेट निवासी अरूण शर्मा, राजेंद्र सिहाग, एमएस बंसल ने कहा एमएसी कालोनी की सड़कें पिछले तीन साल से टूटी होने के बाद भी उनको नहीं बनाया जा रहा। दूसरी ओर गोविंद नगर में आधी रात को मस्टिक लेयर डाली गई है। इस तरह की कार्यप्रणाली से नगर निगम संदेह के दायरे में है। इससे पहले नगर निगम ने साउथ बाइपास पर दिसंबर महीने में स्लिप रोड को तारकोल से बनाया।
विज्ञापन


लेवल को लेकर लोगों का विरोध
संत नगर में नगर निगम ने पिछले सप्ताह कंकरीट की सड़क का निर्माण किया। जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध किया। सड़क के लेवल को लेकर भी लाेगों ने सवाल उठाए। जिसके बाद ठेकेदार ने काम बंद कर दिया। संत नगर के लोगों ने कहा कि तीन दिन में सड़क का निर्माण नहीं कराया तो निगम आयुक्त तथा मंत्री रणबीर गंगवा से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यह सड़क रही विवादों में
धान्सू से धिकताना गांव करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क 15 दिन में ही उखड़ने पर पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा ने 15 नवंबर को जेई, एसडीओ, एक्सईएन को सस्पेंड किया था। करीब पौने दो करोड़ से बनी आर्यनगर से गंगवा तक की 5.5 किलोमीटर सड़क भी निर्माण के महज 10 दिन में उखड़ गई।बिटुमिन व इंटरलॉकिंग टाइलों से बनी सड़क में घटिया सामग्री के सवालों के बाद एजेंसी को नोटिस दिया गया था।


अधिकारी के अनुसार
किसी भी महकमे की सड़क में घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग नहीं होना चाहिए। ऐसा मिला तो उसकी जांच कराएंगें। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। अभी मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं आया था। दिल्ली चुनाव में गया हूं, आते ही रिपोर्ट लूंगा। -रणबीर गंगवा, पीडब्ल्यूडी मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed