फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Road from Satrod Khurd to Kalan to be widened at a cost of 4.05 crore.

Hisar News: सातरोड खुर्द से कलां तक 4.05 करोड़ से चौड़ी होगी सड़क

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Road from Satrod Khurd to Kalan to be widened at a cost of 4.05 crore.
हिसार। सातरोड खुर्द से सातरोड कलां वाया जनक फैक्ट्री सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण के लिए 4 करोड़ 4 लाख 99 हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। सड़क का काम सितंबर के बाद शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह सड़क हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित की गई है। सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण-सुदृढ़ीकरण के लिए राशि राज्य योजना के तहत खर्च होगी। सड़क के सुदृढ़ीकरण से सातरोड़ खुर्द, सातरोड़ कलां और आसपास के गांवों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

इससे कृषि गतिविधियों, स्थानीय आवागमन और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से अन्य सड़कों के लिए भी प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। इससे पहले हिसार-तोशाम रोड को मंजूरी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरवाला की सात कॉलोनियों में बनेंगी सड़कें
बरवाला की सात कॉलोनियों में सड़क निर्माण के लिए 16.15 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय की ओर से जारी राशि से कुल सात निर्माण कार्य किए जाएंगे, जिनमें से पांच को प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। विजय विहार, शहीद भगत सिंह नगर, राजधानी एन्क्लेव, विकास नगर, नंद विहार, गोकुल कुंज, प्रशांत विहार और शिव नगर-2 में सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इन कार्यों से नव-नियमित कॉलोनियों के लोगों को बेहतर सड़क और बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed