फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   road accidend

सड़क हादसे में बाइक सवार दादा-दादी की मौत, पोता गंभीर

Sat, 05 Jun 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
road accidend
सड़क हादसे में घायल तीन वर्षीय पोता रजत। संवाद - फोटो : Hisar
बरवाला के गांव खेदड़ के नजदीक पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम कैंटर व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दादा-दादी की मौत हो गई, जबकि पोता घायल हो गया। बाइक सवार 50 वर्षीय नेकी राम व उनकी पत्नी 45 वर्षीय सुमित्रा फतेहाबाद के गांव भोड़ा के रहने वाले थे।
विज्ञापन

घायल तीन वर्षीय रजत का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। हादसे के बाद कैंटर चालक मौके पर वाहन छोड़कर फरार हो गया। परिजनों ने बताया कि नेकी राम पत्नी सुमित्रा के साथ पिछले 2-3 वर्षों से गांव खेदड़ की गोशाला में काम करते थे। शुक्रवार को नेकी राम पत्नी के साथ फतेहाबाद के गांव भोड़ा अपने घर गया था। शनिवार दोपहर बाद नेकी राम, अपनी पत्नी सुमित्रा व पोते रजत के साथ बाइक पर सवार होकर वापस खेदड़ गोशाला लौट रहे थे। जब अग्रोहा मार्ग पर खेदड़ के नजदीक पहुंचे तो उनकी बाइक आयशर कैंटर की चपेट में आ गई। इस दौरान बाइक पर सवार दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ सवार पोता रजत घायल होने पर उसे निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
विज्ञापन

दादा-दादी के साथ चलने की रजत ने की जिद
परिजनों ने बताया कि पोते रजत ने दादा-दादी के साथ चलने की जिद की थी। जिसके बाद दादा-दादी ने पोते को साथ लेकर घर से बाइक पर सवार होकर चले थे।
सुमित्रा का मंगलसूत्र गायब
महिला सुमित्रा की मौत हुई है। उसके गले से पहले मंगलसूत्र गायब मिला। कारण यह है हादसे के बाद जैसे खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो उस दौरान मृतका सुमित्रा के गले में मंगलसूत्र था। बाद में मंगलसूत्र गायब मिला। थोड़ी देर बाद शव के पास ही मंगलसूत्र मिल गया। पुलिस जांच कर रही है कि मंगलसूत्र को गायब करने वाला कौन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed