{"_id":"666cc4471f8ce5feef07b764","slug":"rinku-murder-case-hearing-on-dsps-bail-now-on-18th-hisar-news-c-21-1-hsr1013-401997-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिंकू हत्याकांड : डीएसपी की बेल पर सुनवाई अब 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिंकू हत्याकांड : डीएसपी की बेल पर सुनवाई अब 18 को
विज्ञापन
हिसार। डीएसपी के गनमैन द्वारा पत्नी रिंकू की गोली मारकर हत्या के मामले में जेल में बंद डीएसपी कप्तान सिंह ने जमानत याचिका लगाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत अब 18 जून को याचिका पर सुनवाई करेगी। अभियोग के अनुसार सिरसा रोड की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में सिपाही विक्रम ने पत्नी रिंकू की हत्या कर दी थी। तब वह जींद के डीएसपी कप्तान सिंह का गनमैन था। उस मामले में हत्या आरोपी सिपाही की मदद करने के आरोप में डीएसपी कप्तान सिंह, तत्कालीन सिटी थाना प्रभारी विनोद कुमार, एएसआई रवींद्र और दूसरे गनमैन कुलदीप को अदालत ने जेल भेजा था। सिटी थाना पुलिस ने हत्या आरोपी सिपाही विक्रम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।
अभियोग के अनुसार जींद के तत्कालीन डीएसपी कप्तान सिंह के गनमैन सिपाही विक्रम ने 16 अप्रैल 2020 को सिरसा रोड स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पत्नी रिंकू की हत्या कर दी थी। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि आरोपी ने पत्नी की हत्या सोटे से की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका के सिर पर दो प्रवेश घावों का और दो निकास घावों का जिक्र है। 19 मई 2020 को प्राप्त हुई एफएसएल रिपोर्ट में गोली लगने के कारण घाव होना सामने आया था। इसके अलावा मेडिकल बोर्ड ने 12 सितंबर 2020 व 21 नवंबर 2020 को दो बार राय देकर मौत का कारण गोली लगना बताया था। इसके बावजूद पुलिस सोटे पर अड़ी रही थी।