फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rinku murder case chiled witnes

रिंकू हत्याकांड : घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद साढ़े चार वर्षीय बेटे के अदालत में कलमबद बयान हुए दर्ज

Fri, 05 Mar 2021 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rinku murder case chiled witnes
जींद डीएसपी के गनमैन विक्रम द्वारा पत्नी रिंकू की हत्या के मामले में वीरवार को एडीजे डॉ. पंकज की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान डीएसपी अभिमन्यु ने अदालत में स्टेटस रिपोर्ट पेश की। दूसरी ओर डीएसपी अभिमन्यु ने जांच को लेकर सीजेएम वर्षा जैन की अदालत में अर्जी लगाई कि घटना के दौरान मौके पर मौजूद चश्मदीद मृतका रिंकू व आरोपी विक्रम के साढ़े चार वर्षीय बेटे के भी कलमबंद बयान दर्ज किए जाएं, जिस पर सीजेएम वर्षा जैन की अदालत के आदेश पर एसीजेएम अश्वनी गुप्ता की अदालत में बच्चे के कलमबंद बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

यह जानकारी पीड़ित पक्ष से अधिवक्ता हरदीप सिंह सुंदरिया ने दी है। जांच रिपोर्ट के बारे में पुलिस ने समय मांगा तो अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 16 मार्च निर्धारित की। आरोपी विक्रम के लाई डिटेक्टर टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और नारको टेस्ट को लेकर सीजेएम वर्षा जैन की अदालत ने दो मार्च को पुलिस से पूछा था कि इसमें कितना समय लगेगा। जिस पर पुलिस ने अदालत से कुछ समय मांगा था। इस पर अदालत ने 12 मार्च तक का पुलिस को समय दिया था। अधिवक्ता हरदीप सिंह सुंदरिया ने बताया कि आरोपी विक्रम के ये तीनों टेस्ट गुजरात के गांधीनगर से करवाए जाएंगे। विक्रम पर आरोप है कि उसने 16 अप्रैल 2020 को पत्नी रिंकू की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed