{"_id":"66b54658956d1921a10a9ee4","slug":"reward-accused-arrested-in-kanwari-sarpanch-murder-case-hisar-news-c-21-hsr1005-439242-2024-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कंवारी सरपंच हत्याकांड में इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कंवारी सरपंच हत्याकांड में इनामी आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
हांसी। कंवारी गांव के सरपंच हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार एसटीएफ ने करीब पांच महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है।
आरोपी की पहचान कंवारी निवासी शमशेर के रूप में हुई। पुलिस ने शमशेर की गिरफ्तारी पर इनाम भी घोषित किया हुआ था। पुलिस के अनुसार अभी भी सरपंच संजय दूहन की हत्या में शामिल एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस ने शमशेर को हांसी कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस हाई प्रोफाइल हत्याकांड में पुलिस पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस लंबे समय से आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने फरार चल रहे एक इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। शमशेर ने संजय की हत्या के लिए अपने भतीजे कर्ण को असलाह दिया था। साथ ही वह इस हत्याकांड में मुख्य साजिशकर्ता था। अमन और संदीप उर्फ छाबड़ा ने इन्हीं हथियारों से संजय की हत्या की थी।
बता दें कि तीन मार्च की रात को सरपंच संजय दूहन की गांव में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में गठित एसआईटी व हिसार की एसटीएफ करवाई कर रही है। सुमित व अमन ने ही गोलियां चलाकर हत्या की थी। दोनों ने आठ गोलियां चलाई थी, जिसमें से छह गोलियां सरपंच को लगी थीं।