फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Retired SI out on a walk collided with pickup, died

Hisar News: सैर पर निकले सेवानिवृत्त एसआई को पिकअप ने मारी टक्कर, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
Retired SI out on a walk collided with pickup, died
पुलिस विभाग से सेवानिवृत एसआई 67 वर्षीय भागीरथ बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर पर निकले थे। इसी दौरान बाड़ो पट्टी टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बरवाला पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल के शवगृह में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे सतीश कुमार के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में बाडोपट्टी निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसके पिता भागीरथ पुलिस विभाग से एसआई के पद से सेवानिवृत्त थे। सुबह पिता के साथ बाडो पट्टी टोल प्लाजा के पास खेतों में सैर करने के लिए निकले थे। लौटते समय पीछे से नीले रंग की पिकअप ने उसके पिता को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल पिता को उपचार के लिए जिंदल अस्पताल लेकर गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed