{"_id":"61c76284e72fd30ef57123dd","slug":"restrictions-will-increase-from-january-1-get-the-vaccine-now-dr-bharti-hisar-news-hsr620386968","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 जनवरी से बढ़ेंगी पाबंदियां, अभी लगवा लें टीका : डॉ. भारती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 जनवरी से बढ़ेंगी पाबंदियां, अभी लगवा लें टीका : डॉ. भारती
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। वंचित लाभार्थियों को 31 दिसंबर तक टीकाकरण के 100 फीसदी लक्ष्य को प्राप्त करवाने के लिए सिविल सर्जन डॉ. रत्ना भारती ने लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 1 जनवरी से कई पाबंदियां बढ़ने वाली हैं। इसलिए 31 दिसंबर तक दोनों टीके लगवा लें।
सिविल सर्जन ने शनिवार को नारनौंद और माजरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व चौपाल में पहुंचकर विद्यार्थियों और ग्रामीणों से टीका लगवाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी से टीकाकरण से वंचित लोगों को सभी प्रकार के सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों, होटल, रेस्टोरेंट, सब्जी मंडी, दूध की डेयरी, शराब के ठेकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, ऑटो और अन्य सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने सहित सरकारी कार्यालयों में प्रवेश करने से पूर्व टीकाकरण प्रमाण पत्र दिखाना अनिवार्य होगा। इसलिए उक्त सुविधाओं को निर्बाध जारी रखने के लिए सभी वयस्क व्यक्ति कोविड 19 के खिलाफ समय रहते टीकाकरण अवश्य करवा लें। डॉ. रत्ना भारती ने स्कूली विद्यार्थियों को बताया कि वे टीकाकरण अभियान में अहम भूमिका निभाने के लिए अभिभावकों और आसपड़ोस के लोगों को जागरूक करने की सबसे मजबूत कड़ी का काम कर सकते हैं। सिविल सर्जन ने आह्वान किया कि स्वास्थ्य विभाग की आशा वर्कर, एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू और डॉक्टर्स टीकाकरण के लिए प्रत्येक गांव और ढाणियों में पहुंच टीकाकरण की अपील कर रहे हैं, जेकिन ग्रामीणों का अपेक्षित सहयोग प्राप्त नहीं होने के कारण जिले में टीकाकरण की स्थिति लक्ष्य से दूर है। इसलिए 31 दिसंबर तक टीकाकरण अभियान को जन जागरूकता अभियान चलाकर 100 फीसदी लक्ष्य प्राप्त करने के लिए सरपंच, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, मौजिज व्यक्ति और विद्यार्थी अपनी अहम भूमिका अदा करने में सहयोग करें। इस अवसर पर सीएचसी नारनौंद प्रभारी वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल दांगी, चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण यादव, पार्षद सुरेश कुमार, प्रधानाचार्य अरुण चौहान, अनूप जोगी, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन के जिला प्रधान संजय खटक, एमपीएचडब्ल्यू नूर मोहमद, सतीश कुमार, एएनएम मोनिका और गांव की आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।