{"_id":"6599ac40bcd2ffb42c0bb7d5","slug":"responsibility-for-the-safety-of-drivers-should-be-fixed-hisar-news-c-21-hsr1020-295067-2024-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हिट एंड रन कानून में हो बदलाव, चालकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हो तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हिट एंड रन कानून में हो बदलाव, चालकों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हो तय
Sun, 07 Jan 2024 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 07 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
हिसार। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के मकसद को लेकर लाए गए हिट एंड रन कानून का देश भर में विरोध हो रहा है। केंद्र सरकार की ओर से लाए गए बदलाव को लेकर लाखों वाहन चालक हड़ताल पर चले गए। देशव्यापी हड़ताल के कारण देश को तीन दिन में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। कानून को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग इस कानून को सही ठहरा रहे हैं। दूसरी ओर एक बड़ा वर्ग इस कानून के गलत इस्तेमाल होने को लेकर आशंकित है। जिसमें ट्रक, बस सहित अन्य बड़े वाहन चलाने वालों को सबसे अधिक चिंता है।
नए कानून के अनुसार तहत सड़क दुर्घटना के बाद अगर वाहन चालक मौके से फरार हुआ तो उसे 10 साल की सजा और सात लाख रुपये जुर्माना का प्रावधान किया गया है। वाहन चालक इसी का विरोध कर रहे हैं। भारी वाहनों के चालकों का तर्क है कि कई बार हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो जाती है अगर वाहन चालक वहां रुका रहा तो उसकी जान की गारंटी कौन लेगा।
सरकार ने हिट एंड रन के नए कानून लाकर ड्राइवरों के पेट पर लात मारने का काम किया है। कानून के विरोध में जगह-जगह धरने चल रहे हैं। जब तक इस कानून का समाधान नहीं होगा तब तक विरोध जारी रहेगा। सरकार को इस काले कानून को वापिस लेना होगा। देश में करोड़ों की संख्या में चालक हैं। वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर भी सरकार की ओर से कानून लाना चाहिए। उनके स्वास्थ्य, रोजगार की चिंता भी करनी चाहिए। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कानून बनाए जाने चाहिए थे।
विज्ञापन
अनिल कुमार, उपप्रधान, ऑल इंडिया ड्राइवर कल्याण संघ, हिसार
हम ड्राइवर की नौकरी करते हैं। सड़क हादसे में हर बार बड़े वाहन चालक की गलती नहीं होती है। कई बार हादसे छोटे वाहनों की वजह से होता है लेकिन उसकी सजा बड़े वाहन चालकों को भुगतनी पड़ती है। दो पहिया वाहन चालक हमेशा भारी वाहनों से ही ब्रेक लगाने की अपेक्षा रखते हैं। भारी वाहन चलाना आसान नहीं होता। बेहद सतर्कता व सावधानी के साथ वाहन को चलाते हुए अपना काम करते हैं। इसके बाद भी छोटे वाहन चालकों की गलती से कोई हादसा हो जाता है तो बड़े वाहन चालक को ही दोषी माना जाता है। भीड़ में शामिल लोग भारी वाहन चालकों के खिलाफ खड़े हो जाते हैं।
अमरजीत, चालक
केंद्र सरकार ने यह काला कानून लाकर ड्राइवरों के नाक में दम कर दिया है। हम कानून के विरोध में डीसी को भी ज्ञापन सौंप चुके हैं। जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेगी तब तक समाधान नहीं होगा। बड़े वाहन चालक को पिछले टायर के पास हादसा होने पर कई बार पता नहीं लगता। केंद्र सरकार को इस बारे में सभी पक्षों के साथ बैठक कर समाधान निकालना चाहिए। कोई भी कानून बनाने से पहले सभी पक्षाें की राय लेनी चाहिए। उनके सुझावों पर अमल करने के बाद कानून को अंतिम रूप दिया जाना चाहिए। एक तरफा कानून बनाए जाने से लाेगों को दिक्कतें आती हैं।
बलवान सिंह, सदस्य ड्राइवर कल्याण संघ
कोई भी चालक नहीं चाहता कि सड़क हादसे में किसी की जान जाए। वाहन चालकों को किसी भी मुसीबत में डालने के बजाए उनकी मदद का प्रयास होना चाहिए। बस व ट्रक चालक 15 से 30 हजार रुपये की नौकरी कर अपना परिवार पालते हैं। इन गरीब लोगों से कोई गलती हो गई तो 7 लाख कहां से चुकाएंगे। सजा 10 साल की होगी तो परिवार को कौन संभालेगा। देश की अदालतों पर पहले ही इतना बोझ है अब नए कानून में फंसाकर लोगों को कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ेंगे। सरकार को कानून में संसोधन के लिए काम करना चाहिए। अगर बदलाव नहीं किया तो हर चालक को नुकसान होगा।
श्रीपाल खेड़ी, संयोजक, प्राइवेट बस यूनियन।