{"_id":"65a57872bf76f7ebdd0113f3","slug":"republic-day-celebration-will-be-celebrated-in-government-college-hisar-news-c-21-hsr1020-301015-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: राजकीय महाविद्यालय में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: राजकीय महाविद्यालय में मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह
विज्ञापन
हांसी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते एसडीएम मोहित म
हांसी। इस बार गणतंत्र दिवस शहीद स्टेडियम के बजाय राजकीय महाविद्यालय में आयोजित होगा। वहीं गणतंत्र दिवस को लेकर शहीद स्मारक व चौक-चौराहों को साफ किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को होगी। एसडीएम मोहित महराणा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर समारोह स्थल का दौरा किया।
तैयारियों को लेकर एसडीएम मोहित महराणा ने कार्यालय में बैठक की। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य व व्यवस्थित तरीके से आयोजित करवाने को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटीयां निर्धारित करते हुए तमाम तैयारियां समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। फाइनल रिहर्सल 24 जनवरी को आयोजित होगी। बरसात होने की सूरत में गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन स्थानीय अनाज मंडी में होगा। इसलिए मंडी परिसर की भी साफ सफाई करवाई जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह शहीद स्मारक व सभी चौक चौराहों की साफ- सफाई करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह में भाग लेने वाली संस्कृत टीमों की तैयारी तुरंत प्रारंभ करवाई जाए। ताकि तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों व अधिकारियों ने कोई उत्कृष्ट कार्य किया है तो उनकी सूची 22 जनवरी तक एसडीएम कार्यालय में पहुंचाना सुनिश्चित करें। ताकि सूची में शामिल लोगों को सम्मानित किया जा सके। उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समारोह स्थल पर पेयजल व अस्थायी शौचालय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। वहीं बिजली विभाग के अधिकारियों को फाइनल रिहर्सल व गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर जनरेटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाती झांकियां भी निकल जाएगी।