फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Remains of an ancient building were found during the excavation of Agroha mound

Hisar News: अग्रोहा टीले की खोदाई में प्राचीन इमारत के अवशेष मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Remains of an ancient building were found during the excavation of Agroha mound
अग्रोहा टीले में खोदाई करते पुरातत्व विभाग के शोधार्थी व विद्यार्थी। स्रोत संवाद - फोटो : 1
अग्रोहा(हिसार)। हिसार -सिरसा नेशनल हाइवे पर स्थित अग्रोहा टीले पर खोदाई के दौरान प्राचीन इमारत के अवशेष मिले हैं। पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग की ओर से चल रही खोदाई का निरीक्षण करने के लिए वीरवार को पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ के ऑर्कियोलॉजी विभाग प्रमुख प्रो. रेणुका ठाकुर पहुंचीं।
विज्ञापन

रेणुका ठाकुर ने बताया कि टीले की खोदाई से न केवल प्राचीन सभ्यता और कालखंड की जानकारी मिलेगी बल्कि पुरातत्वविदों सहित छात्रों व इतिहासकारों के लिए भी यह शोध का केंद्र बनेगा। खोदाई के लिए टीले पर बनाए ट्रेंच नंबर बी वन में से दीवार के अवशेष, प्राचीन इमारत के अवशेष, कलाकृतियां, कमल पुष्प अंकित पत्थर मिले हैं। ट्रेंच ए वन पर भी पुरातन इमारत के अवशेष मिले हैं, जिसकी खोदाई की जा रही है। इन अवशेषों को जांच के लिए भेज दिए हैं। शोधकर्ता छवि, बुलबुल, दिव्या, ज्ञानेश्वरी , साक्षी , नूतन प्रिया ने बताया कि टीले पर बनाए गए अलग-अलग ट्रेंच से पत्थरों पर उकेरी विभिन्न कलाकृतियां, मिट्टी की हंडियां, भवननुमा अवशेष, इमारत की सीढ़ियों के अवशेष, मिट्टी की खिलौनेनुमा वस्तुएं, मिट्टी के ढक्कन, छोटे गोल बर्तन, मनके जैसी सामग्री मिल चुकी है। खोदाई के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अंकुश गुप्ता और दो छात्राएं भी आईं।
विज्ञापन


अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसरों ने की टीले पर खोदाई
टीले पर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पुरातत्व विभाग से दो अधिकारी डाॅ. जमाल अहमद व डाॅ. अफरोज जमाल भी पहुंचे। इन्होंने टीले का निरीक्षण कर खोदाई की। बता दें कि कि पुरातत्व विभाग चंडीगढ़ सर्कल के निदेशक पुरातत्वविद् कामेई अथेलियू काबोई, उपनिदेशक बनानी भट्टाचार्य एवं डा. अर्कीत प्रधान, मनोज जोशी के नेतृत्व में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की निगरानी में अग्रोहा टीले पर खोदाई का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed