{"_id":"6a2081de6cbb18186a00df4c","slug":"rekha-gautam-became-the-winner-of-the-cleanliness-drive-by-collecting-the-maximum-amount-of-garbage-hisar-news-c-21-hsr1005-883726-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सबसे अधिक कूड़ा एकत्र कर रेखा गौतम बनीं स्वच्छता अभियान की विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सबसे अधिक कूड़ा एकत्र कर रेखा गौतम बनीं स्वच्छता अभियान की विजेता
Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Thu, 04 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
हिसार। नारी नारायणी फाउंडेशन की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में टाउन पार्क में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई तथा पर्यावरण विषयक खेलों का आयोजन हुआ।
स्वच्छता अभियान के दौरान प्रतिभागियों ने पार्क और आसपास का कूड़ा एकत्र किया। सबसे अधिक कूड़ा एकत्र करने पर रेखा गौतम को प्रथम स्थान मिला। फाउंडेशन की संस्थापिका पूनम नागपाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में सुनीता रहेजा ने कचरा पृथक्करण, ममता चंद्राकर व अनीशा कंसल ने कविताओं के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। बानी गोदारा ने पक्षियों के लिए सकोरे वितरित किए, जबकि कमल भाटिया और हरीश भाटिया ने जल संरक्षण पर विचार रखे। अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।