फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Registry not done in 9 tehsils due to clerical strike, revenue of ten crores affected

Hisar News: लिपिक वर्ग की हड़ताल से 9 तहसीलों में नहीं हुई रजिस्ट्री, दस करोड़ का राजस्व प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Registry not done in 9 tehsils due to clerical strike, revenue of ten crores affected
लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी करते लिपिक वर्ग के कर्मचारी। 
हिसार। लिपिक वर्ग की हड़ताल के लगातार दूसरे दिन वीरवार को लघु सचिवालय और तहसील कार्यालयों में काम ठप रहा। हड़ताल के कारण जिले की 6 तहसील व 3 सब तहसील में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। जिस कारण सरकार का करीब 10 करोड़ का राजस्व प्रभावित हुआ। ई दिशा केंद्र के लिपिक भी हड़ताल में शामिल रहे। जिस कारण लाइसेंस बनाने, लाइसेंस नवीनीकरण, वाहन पंजीकरण, नंबर प्लेट, वाहन पासिंग सहित अन्य कार्य प्रभावित रहे।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसायटी के आह्वान पर विभिन्न विभागों, विश्वविद्यालयों, निगमों व बोर्डों सहित अन्य संस्थानों के 1500 से अधिक लिपिक वर्ग वीरवार को भी हड़ताल पर रहे। लघु सचिवालय के सामने धरने पर बैठे किसानों ने भी लिपिक एसोसिएशन को समर्थन दिया लघु सचिवालय का मुख्य द्वार ट्रैक्टर खड़े कर रास्ता बंद कर दिया। एसोसिएशन के जिला प्रधान जितेन्द्र श्योराण ने कहा कि जिले के विभिन्न संगठन एसोसिएशन को समर्थन दे रहे हैं। सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तब तक कोई भी कर्मचारी अपने कार्य पर नहीं जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वीरवार को आयुक्त, उपायुक्त कार्यालय, अतिरिक्त उपायुक्त, ई-दिशा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पीडब्ल्यूडी, रोडवेज, गुरू जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय व लुवास सहित अन्य सभी विभागों में कोई पब्लिक डिलिंग के काम पूरी तरह से बंद रहे। इन सभी विभागों के लिपिक, सहायक, उप अधीक्षक व अधीक्षक रैंक के कर्मचारियों ने धरने में भाग लिया। उपायुक्त कार्यालय के जिला प्रधान राजेश घोटिया ने बताया कि लघु सचिवालय के सभी कर्मचारियों ने धरना में भाग लिया। मंच संचालन अनिल ने किया। इस मौके पर विजय फौजी, सुभाष कुंडू, विरेंद्र नरवाल, ललित कुंडू, सुनील गुज्जर, यशवीर चौहान, सुनील कुमार, विजय सिवाच, जगबीर पूनिया, सुदर्शन कुमार, सतीश बैनिवाल, कुलदीप गोदारा, दिनेश पूनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed