फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Record of crime and criminals will be available with one click on Criminal Monitoring System App

Hisar News: क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम ऐप पर अपराधियों की जानकारी होगी अपडेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Record of crime and criminals will be available with one click on Criminal Monitoring System App
हांसी। हांसी जिला पुलिस अब डिजिटल हो गई है। अपराध और अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल होते ही पुलिस कर्मियों को मोटे-मोटे रजिस्टर को पलटने से मुक्ति मिलेगी। बस एक क्लिक पर क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम एप पर अपडेट डाटा उपलब्ध होगा।
विज्ञापन

एसपी नितिका गहलोत की देखरेख में हांसी पुलिस ने फोन एप्लीकेशन विकसित की है, जिसमें क्षेत्र के अपराधियों की सारी जानकारी अपडेट की गई हैं। इस एप्लीकेशन को क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम का नाम दिया गया है। इस एप्लीकेशन में अपराधियों की प्रॉपर्टी से लेकर उनके व परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा किए गए अपराधों के बारे में विस्तार से बताया गया है। यदि कोई अपराधी जेल से पैरोल पर आता है तो उस बारे में भी तुरंत पुलिस को नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा। इसके बाद पुलिस के कर्मचारी उस अपराधी की पल-पल की अपडेट एप्लीकेशन पर प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन

क्रिमनल मॉनिटरिंग सिस्टम एप्लीकेशन को पुलिस अधीक्षक नितिका गहलोत ने वीरवार को अपने कार्यालय में लांच किया। एसपी ने बताया कि इस एप्लीकेशन को सभी पुलिस कर्मचारियों के फोन में इंस्टॉल करवाया जाएगा, ताकि सभी पुलिस कर्मचारी क्षेत्र के सभी अपराधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर रख सकें। ऐसी एप्लीकेशन की शुरुआत करने वाला हांसी पहला पुलिस जिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एप्लीकेशन में बनाई तीन अलग-अलग श्रेणी
हांसी पुलिस ने क्रिमिनल मॉनिटरिंग सिस्टम एप में रेड, येलो और ग्रीन श्रेणी बनाई है। रेड श्रेणी में हार्ड क्राइम, हिस्ट्रीशीटर, नए गैंग बनाने वाले अपराधियों को रखा गया है। येलो कैटेगरी में लूट-डकैती और एनडीपीएस के अपराधियों को रखा गया है। जबकि ग्रीन कैटेगरी में जुआ, एक्साइज और शराब तस्करी से जुड़े बदमाशों का डाटा अपडेट किया गया है। पुलिस की ओर से अभी इस एप्लीकेशन में 55 अपराधियों का डाटा अपडेट किया गया है। डीएसपी, इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी इस पर लगातार नजर रखेंगे और अपराधियों के पल-पल की जानकारी अपडेट की जाएगी।

हांसी के पुलिस कर्मियों ने ही बनाई एप
इस एप्लीकेशन को तैयार करने में किसी प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मदद नहीं ली गई है, बल्कि इसे हांसी के पुलिस कर्मचारियों ने ही तैयार किया है। इस एप्लीकेशन के बाद अब पुलिस केवल रिकॉर्ड रूम में रखे रिकॉर्ड पर निर्भर नहीं होगी, बल्कि हर पुलिस कर्मचारी की जेब में सभी अपराधियों का डाटा होगा। डिजिटल युग में पुलिस की ओर तैयार की गई यह एप्लीकेशन कारगर साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed