{"_id":"6ad7afda6472212e640352c8","slug":"ravana-set-ablaze-after-being-doused-with-petrol-spectators-moved-close-to-the-fire-to-retrieve-partially-burnt-wood-hisar-news-c-21-hsr1020-977358-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: पेट्रोल डाल जलाया रावण, अधजली लकड़ी लेने आग के करीब पहुंचे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: पेट्रोल डाल जलाया रावण, अधजली लकड़ी लेने आग के करीब पहुंचे दर्शक
विज्ञापन
पुराना गर्वनमेंट कॉलेज मैदान में रावण का पुतला जलतेहुए।
हिसार। शहर में तीन प्रमुख रामलीला समितियों सहित चार स्थानों पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। कटला रामलीला मैदान में 55 फीट ऊंचे रावण के पुतले के निचले हिस्से में कैन से पेट्रोल डालकर आग लगाई गई। दहन के दौरान दर्शक अधजली लकड़ी लेने के लिए आग के करीब पहुंच गए।
आतिशबाजी के धुएं से बचने के लिए लोगों ने मुंह पर रुमाल बांधे। हिसार की विधायक सावित्री जिंदल ने भगवान राम और लक्ष्मण का किरदार निभा रहे कलाकारों का तिलक कर आरती उतारी। पटेल नगर, नई सब्जी मंडी और विद्युत नगर में भी पुतलों का दहन हुआ। पुराने राजकीय महाविद्यालय के मैदान में खिलौनों, मिठाइयों और चाट-पकौड़ी की दुकानें सजी थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने बुराई रूपी रावण को जलाने का आह्वान किया।
जाम में फंसी एंबुलेंस, आग के करीब पहुंचे लोग
पुराने राजकीय महाविद्यालय के मैदान में भीड़ के कारण बस अड्डे से फव्वारा चौक और पारिजात चौक से रानी लक्ष्मीबाई चौक तक जाम लगा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी फंसी रही। रावण का पुतला गिरने के बाद श्रद्धालु अधजली लकड़ी निकालने लगे। पुलिस ने उन्हें हटाने का प्रयास किया, लेकिन कई लोग नहीं माने।