फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rape with two sister, case against 3 youth

दो बहनों के साथ दुष्कर्म, तीन युवकों पर मामला दर्ज

Sat, 17 Apr 2021 12:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
rape with two sister, case against 3 youth
नारनौंद (हिसार)। बास क्षेत्र के एक गांव में दो सगी बहनों के साथ दुष्कर्म किया गया। महिला पुलिस हांसी ने छात्रा के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म, छेड़छाड़ व एससी एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि वह दसवीं कक्षा में पढ़ती है। 28 मार्च रात को उसके गांव का ही एक युवक उसे डरा धमका कर जबरदस्ती उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक शराब ठेके पर ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद युवक उसको गांव के पास छोड़ गया और उसे घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। उसके कुछ दिन बाद उसकी मां व पिता किसी काम से बाहर गए हुए थे। उस रात करीब 12 बजे उसे घर मे अकेला पाकर गांव का ही दूसरा युवक जबरदस्ती उसके घर मे घुस गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लग गया। जब उसने विरोध किया और वह चिल्लाई तो वह वहां से भाग गया। इन सब से परेशान होकर उसने उसकी मां को घटना की जानकारी दी। वही उसकी छोटी बहन के साथ भी एक युवक ने कुछ दिन पहले दुष्कर्म किया था। उसके बाद छात्रा ने हांसी महिला पुलिस को मामले की शिकायत दी। जिसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376ए(1), 354ए(1), 342, 452, 365, 506, 34 व एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
छात्रा के बयान पर तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विनोद शंकर, डीएसपी हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed