फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ranjit Chautala did not get support of farmers in Hisar, BJP lost after winning 6 assembly seats in Sonipat

Haryana Politics: रणजीत चौटाला को नहीं मिला किसानों का समर्थन, सोनीपत में 6 विधानसभा जीतने के बाद भी हारी BJP

Wed, 05 Jun 2024 04:09 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार/सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 05 Jun 2024 04:09 PM IST
सार

हिसार में भाजपा को हराने के लिए निकले किसानों ने बंपर वोटिंग कर कांग्रेस की जीत तय कर दी। वहीं, लोकसभा चुनाव में भाजपा से हुए कड़े मुकाबले के बाद कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को 21816 मतों से हरा दिया। 

विज्ञापन
Ranjit Chautala did not get support of farmers in Hisar, BJP lost after winning 6 assembly seats in Sonipat
भाजपा नेता रणजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

हिसार लोकसभा में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जयप्रकाश ने भाजपा के रणजीत सिंह को 63381 वोट से हराकर मैदान मार लिया। हिसार लोकसभा से चौथी बार सांसद बने जयप्रकाश ने 20 साल बाद फिर से कांग्रेस को विजय दिलाई। भाजपा को हराने के लिए निकले किसानों ने बंपर वोटिंग कर कांग्रेस की जीत तय कर दी हिसार लोकसभा सीट को लेकर भाजपा ने एक नए समीकरण पर काम करते हुए निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह पर दांव खेला था। जिससे भाजपा में टिकट के प्रमुख दावेदार कैप्टन अभिमन्यु, कुलदीप बिश्नोई, रणबीर गंगवा के समर्थकों में मायूसी हो गई थी। 

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी रणजीत सिंह ने मतदान से दो महीने पहले ही प्रचार शुरू कर दिया। प्रचार के तीसरे ही दिन उनका विरोध शुरू हो गया। विरोध का यह अभियान मतदान से चार दिन पहले तक जारी रहा। किसानों ने उनसे सवाल पूछने जारी रखा। रणजीत सिंह जवाब नहीं दे पा रहे थे। कुछ स्थानों पर रणजीत सिंह गुस्सा हो गए तो उनके गुस्से ने आग में घी का काम किया। रणजीत की हार में सबसे बड़ा कारण हिसार शहरी विधानसभा का बदला समीकरण रहा। 
विज्ञापन


सोनीपत : नौ में से 6 विस सीट जीत भी हारी भाजपा
लोकसभा चुनाव में भाजपा से हुए कड़े मुकाबले के बाद कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को 21816 मतों से हरा दिया। कांग्रेस ने सोनीपत में 10 साल बाद फिर वापसी की है। सतपाल को 548682 तो भाजपा के मोहनलाल को 526866 मत मिले। नौ में छह विधानसभा सीट जीतकर भी भाजपा हार गई। 22 प्रत्याशियों में 20 की जमानत जब्त हो गई है। बहुजन समाज पार्टी के उमेश कुमार ने 12822 वोट लेकर तीसरा स्थान पाया। इनेलो के अनूप दहिया को 11523 तो जजपा के भूपेंद्र मलिक को 7820 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतपाल को भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ बरोदा से सबसे बड़ी लीड मिली, जबकि जुलाना व खरखौदा की लीड ने उनकी जीत आसान बना दी। सोनीपत विस क्षेत्र की सबसे बड़ी जीत मोहनलाल बड़ौली ने दर्ज की, लेकिन राई, गन्नौर, गोहाना विधानसभाओं से वह जीतने में कामयाब रहे, लेकिन अपेक्षित लीड नहीं ले पाए। वहीं सतपाल ब्रह्मचारी ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हार का बदला ले लिया है। पिछले चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भाजपा के रमेश कौशिक से 164864 वोट से हार गए थे। रमेश कौशिक को 587664 तो हुड्डा को 4228800 वोट मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed