फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Ranjit Chautala could take lead in only two of the 17 phases of counting.

Hisar News: 17 चरणों की मतगणना में सिर्फ दो में ही बढ़त बना सके रणजीत चौटाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
Ranjit Chautala could take lead in only two of the 17 phases of counting.
हिसार। हिसार लोकसभा सीट के लिए कुल 17 चरणों में मतगणना हुई। इस दौरान सिर्फ दो चरणों में ही भाजपा प्रत्याशी रणजीत चौटाला कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पर बढ़त बना सके। यही नहीं रणजीत पहले चरण की मतगणना में ही प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार से करीब 3500 वोटों से पिछड़ गए। इसके बाद चरण दर चरण की मतगणना में वोटों का अंतर बढ़ता चल गया। चूंकि जिन दो चरणों में रणजीत चौटाला ने बढ़त हासिल की, वह भी कुछ ज्यादा नहीं रही। इस कारण से वह एक बार भी कांग्रेस प्रत्याशी को वोटों के मामले में पछाड़ नहीं सके और आखिर में वह मुकाबला 63,381 वोटों के अंतर से हार से गए।
विज्ञापन

जयप्रकाश ने 4 चरणों में हासिल की भारी बढ़त
वैसे तो जयप्रकाश ने पहले चरण की मतगणना से ही बढ़त लेनी शुरू कर दी थी। मगर 10 चरणों की मतगणना के बाद 4 चरण ऐसे आए, जिनमें जयप्रकाश ने अच्छी खासी बढ़त हासिल कर ली, जिससे जयप्रकाश की जीत सुनिश्चित हो गई। 11वें चरण की मतगणना ने जयप्रकाश ने 8155, 12वें चरण में 8866, 13वें चरण में 8190 और 14वें चरण की मतगणना में 13769 वोटों की बढ़त हासिल की। वहीं रणजीत चौटाला 5वें चरण की मतगणना में 411 और 8वें चरण की मतगणना में जयप्रकाश के मुकाबले 3534 वोट ज्यादा हासिल किए।
विज्ञापन

चरण जयप्रकाश रणजीत चौटाला
01-40558-36497
02-41428-35531
03-41250-34351
04-38193-34004
05-39786-40197
06-40416-40189
07-40541-35529
08-39618-43152
09-41107-40537
10-38709-38282
11-39760-31463
12-37066-28180
13-32130-23940
14-24642-10873
15-17380-14069
16-12434-9599
17-2176-1351
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed