फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rampal case

देशद्रोह मामले में रामपाल समेत 898 की लगी हाजिरी, छह की हुई गवाही, अगली सुनवाई 19 दिसंबर को

Tue, 26 Nov 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
rampal case
rampal case - फोटो : Hisar
रामपाल की पेशी के चलते सोमवार को हजारों समर्थक रेलवे स्टेशन पहुंच गए। देर शाम तक स्टेशन पर समर्थकों की भीड़ जुटी रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस भी तैनात रही। पुलिस ने रामपाल समर्थकों को पकड़कर ट्रेन में बैठाया। वहीं पुलिस ने स्टेशन के एंट्री गेट पर बाहर और अंदर जाने वाले यात्रियों से पूछताछ की। यहां तक कि शर्ट के बटन खुलाकर लोकेट भी चेक किए गए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सोमवार को देशद्रोह मामले में रामपाल की पेशी थी। इस दौरान 898 आरोपियों की अदालत में हाजिरी लगी। इसके अलावा छह पुलिस कर्मचारियों की गवाही हुई। इनमें कांस्टेबल छोटूराम, कुलदीप, जितेंद्र, हेड कांस्टेबल राममेहर, दिलबाग व एक अन्य की गवाही हुई है। रामपाल वीसी के जरिये अदालत में पेश हुआ। अदालत ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर का दिन तय किया है।
विज्ञापन

सेक्टर वासियों ने आईजी को शिकायत दी थी, जिसके चलते पुलिस अलर्ट हो गई। सेक्टर वासियों ने आईजी को दी शिकायत में कहा था कि रामपाल समर्थक सेक्टरों और पार्कों में जगह-जगह गंदगी फैलाते हैं। इससे व्यवस्था बिगड़ती है और उन्हें क्रांतिमान पार्क, टाउन पार्क जैसी महत्वपूर्ण जगहों से गुजरने का भी रास्ता नहीं मिलता। ऐसे में समर्थकों पर रोक लगाई जाए। हर बार पेशी के चलते सेक्टरों में रामपाल समर्थक काफी संख्या में पहुंच जाते हैं। आईजी ने एसपी को व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे, जिसके चलते रविवार रात से ही पुलिस कर्मचारी रेलवे स्टेशन पर तैनात हो गए थे और रामपाल समर्थकों को स्टेशन से बाहर नहीं जाने दिया गया। हालांकि इसके बावजूद भी रामपाल समर्थक स्टेशन से बाहर निकलने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला यात्री के लिए खोला गया स्पेशल काउंटर
सोमवार को रेलवे स्टेशन पर टिकट लेने के लिए यात्रियों और रामपाल समर्थकों की भीड़ लगी रही। महिला यात्रियों के लिए स्पेशल काउंटर खोला गया, ताकि टिकट लेने के लिए कोई परेशानी न हो। भीड़ के चलते ट्रेनों में भी मारामारी रही। ऐसे में यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।

रामपाल समर्थकों की स्टेशन पर थी सबसे ज्यादा भीड़
रामपाल समर्थक एक दिन पहले यानी रविवार रात को ही हिसार पहुंच गए थे। जैसे ही समर्थकों की भीड़ जुटने की खबर पुलिस तक पहुंची तो रात को ही स्टेशन पर पुलिस अलर्ट हो गई। सबसे ज्यादा समर्थकों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर देखने को मिली। वहीं देर शाम तक समर्थकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed