{"_id":"6802a44c6fb9f22dc705f430","slug":"raman-and-akash-were-shot-with-the-same-weapon-the-accused-is-on-remand-hisar-news-c-21-hsr1020-608444-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: रमन व आकाश को एक ही हथियार से लगी गोली, आरोपी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: रमन व आकाश को एक ही हथियार से लगी गोली, आरोपी रिमांड पर
विज्ञापन
हिसार। आकाश उर्फ बच्ची मर्डर मामले में एचटीएम थाना पुलिस शुक्रवार को अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी रही। सब्जी मंडी चौक के आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाई है, जिसके आधार पर हमलावरों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मौके पर एक ही हथियार से गोली चली। एक गोली आकाश को लगी और दूसरी गोली रमन को।
डोगरान मोहल्ला चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि एक ही असलाह से दो तीन गोली चली थी। बदमाशों ने एक दूसरे से असलाह छीन कर एक दूसरे पर फायर किए। असलाह से निकले गोली के सिक्के एक ही साइज के होने से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। एचटीएम थाना पुलिस ने मेहता नगर के आकाश की हत्या के मामले में आरोपी मुकेश, जितेन्द्र व दिनेश को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। गोली लगने से घायल रमन अभी निजी अस्पताल में दाखिल है।