फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rajesh Kumar in the men's category and Parineeta and Himanshi in the women's category were first in the mini marathon.

Hisar News: मिनी मैराथन में पुरुष वर्ग में राजेश कुमार और महिला वर्ग में परिणीता, हिमांशी रहे प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Rajesh Kumar in the men's category and Parineeta and Himanshi in the women's category were first in the mini marathon.
विश्व वास्तुकला दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन में हिस्सा लेते प्रतिभागी।
हिसार। द इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स (आईआईए) हिसार शाखा ने रविवार सुबह विश्व वास्तुकला दिवस के अवसर पर सेक्टर 16-17 में करीब 3.5 किलोमीटर की मिनी मैराथन आर्किथॉन 2025 का आयोजन किया। मुख्य अतिथि महापौर प्रवीण पोपली ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में राजेश कुमार ने स्वर्ण, बिजेन्द्र सिंह ने रजत और अनुज कुमार ने कांस्य पदक जीते। महिला वर्ग में परिणीता और हिमांशी शर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। रितु दूसरे और निधि तीसरे स्थान पर रहीं। सभी विजेताओं को पदक और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि प्रत्येक प्रतिभागी को प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह दिया गया।
विज्ञापन


आईआईए हिसार सेंटर के चेयरमैन एआर सन्नी गर्ग और एआर नितिन एस कुमार ने महापौर प्रवीण पोपली को शॉल और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कार्यक्रम में आर्किटेक्ट सन्नी गर्ग, यतिन गोयल, शिल्पा कुमार, नितिन कुमार, एकता गर्ग, सुरेंद्र जांगड़ा, मुदित, कृति, प्रिंस, सरदीप, सचिन और रवि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed