फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rainfall so far in June has been 86 percent less than normal.

Hisar News: जून में अब तक सामान्य से 86 प्रतिशत कम हुई बारिश

Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 14 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Rainfall so far in June has been 86 percent less than normal.
हिसार। इस महीने अब तक सामान्य से 86 प्रतिशत कम बारिश हुई है। प्रदेश में इन दिनों में 14.3 एमएम बारिश होती है, जबकि इस दौरान सिर्फ 1.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के 5 जिले बारिश के लिहाज से एकदम सूखे रहे, जिनमें चरखी दादरी, फरीदाबाद, फतेहाबाद, पलवल व झज्जर शामिल है। उधर, एक कमजोर श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने लू को लेकर 17 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले चार-पांच दिनों से लगातार मरूस्थलीय पश्चिमी गर्म शुष्क हवाएं चलने के कारण वीरवार को प्रदेश के 7 जिलों में दिन का तापमान 46.0 डिग्री को पार कर गया। यहां भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है। प्रदेश में दिन व रात के तापमान सामान्य से ऊपर बने हुए हैं। हालांकि वीरवार को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से प्रदेश में एक दो स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने और छिटपुट बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विज्ञापन


आगे ऐसा रहेगा मौसम
डॉ. चंद्रमोहन के मुताबिक शुक्रवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के दक्षिणी जिलों में बादलवाही और तेज गति से हवाओं के साथ भिवानी, महेंद्रगढ़ व चरखी दादरी जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ 15 जून को सक्रिय होगा। हालांकि उसका भी कोई विशेष मौसम में बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। इस दौरान सिर्फ आंशिक बादलवाही और साथ ही अरब सागर की नमी वाली हवाओं के चलने से तापमान में हल्की गिरावट गिरावट आ सकती है। मगर, इस दौरान आमजन को बीच बीच में उमसभरी गर्मी का सामना भी करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed