फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Rain with strong winds occurred in southern districts due to the impact of the western disturbance.

Hisar News: पश्चिमी विक्षोभ के असर से दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain with strong winds occurred in southern districts due to the impact of the western disturbance.
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से वीरवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। शुक्रवार को एक और नया विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से पूर्वी हवाओं ने लगातार तापमान में बढ़ोतरी पर अंकुश लगा रखा है। वीरवार को नौतपा के पांचवें दिन भी दिन के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। इस दौरान हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दक्षिणी जिलों में लगातार बादलों की आवाजाही बनी रही, जिसके असर से भिवानी, चरखी दादरी, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, पलवल, नूंह, फरीदाबाद, एनसीआर व दिल्ली में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गति से हवाएं चलने और हल्की बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया। हालांकि बाकी जिलों में लोगों को गर्म हवाओं व उमसभरी गर्मी का सामना करना पड़ा। वीरवार को कहीं 4 डिग्री की गिरावट तो कहीं 3.5 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

आगे ऐसा रहेगा मौसम
वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ के पीछे 30 मई को एक नया पश्चिमी विक्षोभ और उसके बाद 2 जून को एक और विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार मौसम में बदलाव जारी रहेगा। इससे हरियाणा, एनसीआर व दिल्ली में लगातार लोगों को झुलसाने वाली गर्मी और लू से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का ब्योरा
भिवानी-0.5 एमएम
चरखी दादरी-20.5 एमएम
गुरुग्राम-4.0 एमएम
पलवल-1.5 एमएम
रेवाड़ी-6.5 एमएम
नोट : बारिश के ये आंकड़े शाम साढ़े 5 बजे तक के।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed