फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   rain, rain in hisar, hisar weather, weather change in hisar, hisar

आधा शहर भीगा, आधा रहा सूखा

Tue, 04 Oct 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो / अमर उजाला, हिसार Updated Tue, 04 Oct 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
rain, rain in hisar, hisar weather, weather change in hisar, hisar
हिसार शहर में सोमवार को हुई बारिश का लुत्फ उठाती युवतियां। - फोटो : bureau

हिसार जिले में सोमवार को हुई बरसात से कई गांवों में फसलों को नुकसान हुआ है। हांसी क्षेत्र के गांव मय्यड़ में बरसात के साथ हुई ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बिछ गईं। दोपहर बाद आधे शहर में भी तेज बरसात हुई और आधे शहर में महज बूंदाबांदी हुई। बरसात के बाद तापमान में भी गिरावट आ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में सुबह से बादल छाए रहे। दोपहर बाद अचानक तेज हवाओं के साथ काली घटाएं उमड़ी। तेज हवा के साथ काफी देर तक बादल गरजते रहे। इस दौरान कई इलाकों में करीब चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे पहले रविवार को भी हल्की बूंदाबांदी का दौर चला था।

विज्ञापन


7 अक्तूबर तक होगी बूंदाबांदी
मौसम विभाग ने सात अक्तूबर तक बूंदाबांदी और बरसात की संभावना जताई है। इससे पकाव अवस्था में खड़ी फसलों को नुकसान होगा। मौसम के अचानक बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश
सोमवार को आधे शहर में हल्की बरसात हुई तो आधे शहर में तेज बरसात से पानी भर गया, जिसके कारण शहर के दूसरे छोर पर रहने वाले लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी तेज बरसात हुई है। शहर में बस स्टैंड, नागौरी गेट, राजगुरु मार्केट, मुल्तानी चौक, सैनियान मोहल्ला, शांति नगर, राजीव नगर, महाबीर कॉलोनी, संत नगर, महता नगर आदि में तेज बारिश हुई, जिसके कारण इनमें से अधिकतर क्षेत्रों में पानी भर गया। वहीं कैंप चौक, कृष्णा नगर, सेक्टर 13,16,17, 9-11, मॉडल टाउन, एमसी कॉलोनी, सूर्य नगर, अर्बन इस्टेट आदि में रिमझिम हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed