{"_id":"6a3c1d44831998474605ad94","slug":"rain-in-7-districts-of-the-state-yellow-alert-issued-for-today-hisar-news-c-21-hsr1020-897463-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रदेश के 7 जिलों में हुई बारिश, आज के लिए येलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रदेश के 7 जिलों में हुई बारिश, आज के लिए येलो अलर्ट
विज्ञापन
अर्बन स्टेट में बरसात के बाद जल भराव से गुजरते वाहन चालक।
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। प्रदेश के सात जिलों में बुधवार को बारिश हुई। महेंद्रगढ़, रोहतक, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम और सोनीपत में बारिश हुई है। बादलों की आवाजाही और आंधी के साथ बूंदाबांदी की गतिविधियों को दर्ज किया जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से 25 जून को बारिश होने के आसार हैं, जिसको लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि एक के बाद एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने और टर्फ सक्रिय होने से हरियाणा में मौसम परिवर्तनशील बना हुआ है। 24 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव बादलों की आवाजाही और तेज़ गति की हवाओं के साथ 25 जून को बारिश के आसार हैं जिसकी वजह से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।
इसके बाद 28 जून को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। महेंद्रगढ़ में 8.5, रोहतक में 11.6, भिवानी में 9.5, अंबाला में 0.5, चरखी- दादरी में 2.0, गुरुग्राम में 3, हिसार में 2.0, सोनीपत में 4 एमएम बारिश हुई है। पूरे प्रदेश में तापमान सामान्य या इससे कम दर्ज किया गया। दिन का सबसे अधिक तामपान फरीदाबाद में 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।