{"_id":"6546996912aae3845d028fcb","slug":"raids-conducted-in-search-of-accused-dean-tomorrow-child-protection-committee-will-meet-the-victim-students-hisar-news-c-21-hsr1020-253978-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: आरोपी डीन की तलाश में मारे छापे, कल बाल संरक्षण समिति पीड़ित छात्रों से मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: आरोपी डीन की तलाश में मारे छापे, कल बाल संरक्षण समिति पीड़ित छात्रों से मिलेगी
Sun, 05 Nov 2023 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 05 Nov 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
हिसार। शहर के एक सेक्टर स्थित निजी स्कूल के डीन द्वारा 4 छात्रों से छेड़छाड़, नशीला पदार्थ पिलाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में राजस्थान पुलिस आरोपी डीन की तलाश कर रही है। वहीं शनिवार को स्कूल में कक्षाएं भी लगीं। सोमवार को बाल संरक्षण समिति के सदस्य पीड़ित छात्रों से बातचीत कर उनकी काउंसिलिंग करवाएंगे। वही सिविल लाइन थाना पुलिस भी अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।
बाल संरक्षण अधिकारी सुनीता ने बताया कि निजी स्कूल के डीन द्वारा छात्रों को नशीला पदार्थ पिलाकर उनके साथ छेड़छाड़ करने के मामले को लेकर सोमवार को समिति के सदस्य स्कूल में जाएंगे। इस संबंध में पीड़ित छात्रों से बातचीत की जाएगी। बातचीत के बाद जरूरत पड़ी तो उनकी काउंसिलिंग करवाई जाएगी। इसके बाद रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपी जाएगी। बता दें कि वीरवार को अभिभावकों ने सुबह स्कूल पर ताला जड़कर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की थी। अभिभावकों का आरोप था कि स्कूल डीन ने राजस्थान टूर के दौरान चार छात्रों को नशीला पदार्थ पिलाया उनके साथ छेड़छाड़ की थी। घटना का पता चलने के बाद स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को वापस नहीं बुलाया। इतना ही नहीं स्कूल की तरफ से डीन के खिलाफ पुलिस में कोई शिकायत नहीं दी गई। अभिभावकों द्वारा हंगामा होने के बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी थी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर उदयपुर पुलिस को सौंप दी थी। उदयपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है।