फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Raid on the locations of agents who committed fraud of Rs 50 lakh in the name of sending money to America

Hisar News: अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख की धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों के ठिकानों पर छापा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Raid on the locations of agents who committed fraud of Rs 50 lakh in the name of sending money to America

विज्ञापन



हिसार। वैध तरीके से अमेरिका भेजने का झांसा देकर खरड़ गांव के अक्षय से 50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले एजेंटों की तलाश में सदर थाना पुलिस, सीआईए और स्पेशल स्टाफ ने संदिग्ध ठिकानों पर छापा मारा। इन टीमों ने जींद और नारनौंद एरिया में दबिश दी। आरोपियों से जुड़े लोगों से भी पूछताछ की गई। इस मामले में शामिल जींद के दोनों आरोपियों के दफ्तर पर ताला लटका था। पुलिस ने जींद के शामलो निवासी दीपक मलिक, जींद के सफीदो मार्ग निवासी रजत मोर और हिसार के पेटवाड़ निवासी मुनीष शर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस को दी शिकायत में अक्षय ने बताया था कि जून 2024 को उसने ट्रेवल एजेंट दीपक मलिक, रजत मोर और मुनीष शर्मा से उनके जींद में सफीदो मार्ग पर स्थित दफ्तर में मुलाकात की थी। इन्होंने वैध तरीके से अमेरिका भेजने के लिए 35 लाख रुपये मांगे थे। लेकिन इन्होंने दुबई तक फ्लाइट में भेजा और वहां पर एक महीने तक रखा। इसके बाद सुरीनाम भेजा। इसके बाद आरोपियों ने उसके परिनजों को फोन कर 50 लाख रुपये मांगे। ये रुपये उनके खातों में डलवा दिए। लेकिन सुरीनाम से बस में ले जाकर अन्य एजेंटों के हवाले कर दिया। 25 जनवरी को उसे तीजुना बाॅर्डर से अमेरिका में प्रवेश करवाया, लेकिन वह पकड़ा गया।
विज्ञापन

--
फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहें नागरिक : एसपी

हांसी। अवैध तरीके से अमेरिका गए भारतीयों को डिपोर्ट करने के बाद पुलिस ने आमजन से फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि शिक्षा या काम करने के लिए विदेश जाने के इच्छुक लोग जागरूकता के अभाव में अक्सर फर्जी ट्रेवल एजेंटों का शिकार बनकर लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को ऐसे फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की जरूरत है। विदेश जाने के लिए वीजा लगवाने से पूर्व एजेंट के बारे में पूरी जानकारी हासिल करें और सरकार से मान्यता प्राप्त एजेंट की ही सेवाएं लें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed