{"_id":"571bcef24f1c1b0f6c8b4db6","slug":"protest-protest-in-hisar-shopkeepers-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजगुरु मार्केट के चार शोरूम से पांच लाख की चोरी मामले में गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजगुरु मार्केट के चार शोरूम से पांच लाख की चोरी मामले में गिरफ्तारी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
Updated Sun, 24 Apr 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
राजगुरु मार्केट के चार शोरूम से पांच लाख की चोरी मामले में गिरफ्तारी की मांग
- फोटो : bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगुरु मार्केट के व्यापारी सोमवार को एसपी से मिलेंगे। एसपी की ओर से ठोस आश्वासन नहीं मिला तो मार्केट बंद करने का फैसला लेंगे। आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक व्यापारी एकजुट होकर काम करेंगे। यह निर्णय राजगुरु मार्केट के व्यापारियों की शनिवार देर शाम पंजाबी धर्मशाला में हुई मीटिंग में लिया गया।
विज्ञापन
मीटिंग में राजगुरु मार्केट के कार्यवाहक प्रधान राजेश जैन, महासचिव सुरेंद्र बजाज, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, टीनू आहूजा, पूर्व पार्षद सुशील जैन, अक्षय मलिक, वेद छाबड़ा, राजेंद्र, राजू, लोकेश चौधरी, दर्शन खुराना सहित अन्य व्यापारी उपस्थित हुए।
विज्ञापन
मीटिंग में महासचिव सुरेंद्र बजाज ने बताया कि राजगुरु मार्केट में चोरी के मामले को लेकर शनिवार को डीएसपी जयपाल सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को बुुलाया था। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में दो टीम काम कर रही हैं। जल्द ही चोरों तक पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
सीसीटीवी से मिले चेहरों को पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। इस बारे में आम नागरिकों से भी सहयोग मांगा गया है। मार्केट के व्यापारियों को कोई सुराग मिले तो पुलिस को उपलब्ध कराएं। पंजाबी धर्मशाला में करीब आधे घंटे तक व्यापारियों की मीटिंग हुई, जिसमें व्यापारियों ने एक-एक कर अपने विचार रखे।
यह था मामला
राजगुरु मार्केट के चार शोरूम में चोरों ने वीरवार रात को करीब पांच लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने बिना शटर का ताला तोडे़ छत के जरिये कुंडी तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। एक दुकान के सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई चोरों की फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई थी। अब तक चोरों की पहचान नहीं हो सकी।
हमारी टीम इस मामले को लेकर गंभीरता से काम रही है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों तक पहुंचेंगे। पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
- मंदीप सांगवान, सिटी एसएचओ, हिसार