फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest of non-teaching staff ends in GJU, assurance received from VC

Hisar News: जीजेयू में गैर शिक्षक कर्मियों का धरना समाप्त, वीसी से मिला आश्वासन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Protest of non-teaching staff ends in GJU, assurance received from VC
हिसार। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (जीजेयू) के गैर शिक्षक कर्मचारी कल्याण संघ ने अपनी मांगों को लेकर कुलपति कार्यालय के समक्ष चल रहा धरना वीरवार को दूसरे दिन समाप्त हो गया। जीजेयू के कुलपति के साथ हुई बातचीत में पदोन्नति सहित अन्य मुद्दों पर सहमति बनी। सहमति के बाद संघ के प्रधान विपिन वधवा ने धरना स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

प्रधान विपिन वधवा ने बताया कि सहायक कुलसचिव, एटीओ, हॉस्टल केयर टेकर सहित अन्य जो पदों के लिए प्रशासन द्वारा सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है उन पदों पर सकारात्मक बातचीत हुई और प्रशासन ने विश्वास दिलाया कि कर्मचारियों के हितों का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ द्वारा अन्य मुद्दों पर भी बातचीत की गई जिस पर प्रशासन का सकारात्मक रुख था और उन पर जल्द ही सकारात्मक तरीके से कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को होने वाली कन्वोकेशन के बाद प्रशासन के साथ दोबारा बैठक होगी जिसमें अन्य मुद्दों को शामिल किए जाएंगे। संघ के महासचिव संदीप झुरिया ने बताया कि वीरवार को विश्वविद्यालय के प्रशासन के साथ संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रशासन द्वारा रिक्त पदों पर पदोन्नति के लिए 10 से 15 दिन का आश्वासन दिया गया वहीं जिन पदों की एडजस्टमेंट होनी है उन पदों को भी जल्द से जल्द एडजस्ट करने का भरोसा दिलाया। धरने पर उप प्रधान दीपक जांगड़ा, सचिव राजेश कुमार, सह सचिव सुरेश कुमार व कोषाध्यक्ष अनिल कुमारी शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed