फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   protest march against waqf board law

वक्फ के खिलाफ रोष मार्च में उमड़ा हुजूम

Wed, 13 Jan 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो
अमर उजाला हिसार/ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
protest march against waqf board law

वक्फ बोर्ड के खिलाफ वक्फ लैंड होल्डर्स एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को निकाला गया रोष मार्च जन आक्रोश बन गया। यह रोष मार्च पूरे हरियाणा में सभी जिलों में निकाला गया। वक्फ लैंड होल्डर्स एसोसिएशन जिला हिसार के इस रोष मार्च को अन्य वर्गों का भी समर्थन मिला।

विज्ञापन


हिसार में बरवाला, हांसी, उकलाना, खानक आदि जगहों के अलावा हिसार शहर के विभिन्न संगठनों ने व अन्य व्यापारियों ने रोष मार्च में हिस्सा लिया। रोष मार्च नागोरी गेट से शुरू हुआ और पारिजात चौक, बीकानेर चौक, रानी लक्ष्मी बाई चौक, आईजी चौक, राजगढ़ रोड होते हुए लघु सचिवालय पहुंचा।
विज्ञापन


यहां प्रदर्शन के बाद हरियाणा सीएम और वक्फ बोर्ड के सीईओ के नाम जिला उपायुक्त द्वारा अधिकृत अधिकारी डीआरओ राजबीर सिंह धीमान को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन संरक्षक मोहनलाल लाहौरिया और एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोयल ने सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार को वापस लेना होगा यह काला कानून : गोयल
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम गोयल के अनुसार लोगों में इस काले कानून के खिलाफ रोष जायज है। रोष मार्च में शामिल जनसमूह ने यह चेता दिया है कि सरकार को यह काला कानून वापस लेना होगा और वक्फ जमीन का मालिकाना हक दिलाना होगा।

यदि सरकार ये मांगें नहीं मानती है तो यह आक्रोश बड़े आंदोलन का रूप ले लेगा। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष बजरंग दास गर्ग ने भी सरकार से मांग की कि वक्फ बोर्ड के कानून को खत्म किया जाये और मालिकाना हक इन संपत्तियों पर दशकों से बैठे लोगों को ही दिलवाया जाये।

ये हुए शामिल
रोष मार्च में एसोसिएशन के सचिव हरीश लोहिया, सुरेंद्र लाहौरिया, राकेश अग्रवाल, एडवोकेट अभिषेक अग्रवाल, सुनील खेड़ा, राकेश चोपड़ा, गोपाल कृष्ण, बालूराम लोहिया, राजकुमार बजाज, संजय गोयल, देवेंद्र पाहुजा, सुनील मुंजाल, नरेश कुमार, राजकुमार सलूजा आदि सदस्य भी साथ रहे।


इसके अलावा अन्य संगठनों से आये पवन गर्ग, भीम सैनी बवेजा, जगदीश कुमार, भारत भूषण बंसल, मुकेश गोयल, संजय जांगड़ा, प्रवीन सिंगला व कृष्ण कुमार (खानक), राजवीर वर्मा (हांसी), राकेश जैन (बरवाला), राजेंद्र सैनी (उकलाना) तथा ईश आर्य ने भी अपने साथियों सहित रोष मार्च में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed