फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Protest against lathi-charge on students in Jharkhand

Hisar News: झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Protest against lathi-charge on students in Jharkhand
जीजेयू के बाहर प्रदर्शन करते अभाविप के सदस्य। 
हिसार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जीजेयू इकाई ने वीरवार को झारखंड में विद्यार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। अभाविप ने इन मामलों की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच के साथ दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


अभाविप के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर जीजेयू के गेट नंबर 3 पर प्रदर्शन जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने झारखंड सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि परीक्षा में पारदर्शिता और अपने भविष्य की सुरक्षा की मांग करना विद्यार्थियों का लोकतांत्रिक अधिकार है। लाठीचार्ज और दमन के माध्यम से विद्यार्थियों की आवाज दबाना स्वीकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन

अभाविप जीजेयू अध्यक्ष कमलदीप अत्री ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा सवाल न्याय और पारदर्शिता का विषय है शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। अत्री ने कहा कि लाठीचार्ज और जल तोप के प्रयोग से विद्यार्थियों की आवाज दबाई नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सरकार से संवाद के माध्यम से समस्या का समाधान करने और निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया। प्रदर्शन में लोकेश, अजय, कंकेश, दीप, शुभम और कुलविंदर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed