{"_id":"69dd33437e62a8a3fa044deb","slug":"protest-against-contaminated-drain-pipeline-panchayat-warns-of-agitation-hisar-news-c-21-hsr1020-849703-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: दूषित नाले की पाइपलाइन का विरोध, पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: दूषित नाले की पाइपलाइन का विरोध, पंचायत ने दी आंदोलन की चेतावनी
Mon, 13 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
हिसार। घिराय गांव में गंदे नाले की पाइपलाइन बिछाने के प्रस्ताव के लिए सोमवार सुबह 10 बजे गांव की चौपाल में तीसरी बार पंचायत आयोजित की गई। इसमें घिराय गांव में गंदे नाले की पाइपलाइन का विरोध कर आंदोलन की चेतावनी दी गई। पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि जल्द ही विधायक और उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर इस योजना को रुकवाने की मांग की जाएगी।
पंचायत की अध्यक्षता करते हुए सरपंच प्रतिनिधि संदीप बूरा ने कहा कि गांव में जबरदस्ती पाइपलाइन डालने की कोशिश न की जाए। ग्रामीणों का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर कई बार हांसी के विधायक विनोद भयाना से मिल चुके हैं लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। अब दो दिन बाद फिर से मिलने की योजना बनाई गई है। यदि इस बार भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
ग्रामीणों ने स्पष्ट कहा कि बिना उनकी सहमति के कोई भी कार्य शुरू नहीं होने दिया जाएगा। यदि जबरदस्ती पाइपलाइन डालने की कोशिश की गई या कोई हादसा हुआ तो इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
नौगामा खाप के प्रधान कुलदीप बूरा ने कहा कि घिराय गांव पहले से ही बाढ़ प्रभावित है। ऐसे में यदि गंदे पानी की पाइपलाइन को ड्रेन से जोड़ा गया तो गांव को गंभीर नुकसान हो सकता है। उन्होंने चेतावनी दी कि प्रशासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे।
सरपंच प्रतिनिधि संदीप बूरा ने बताया कि बरवाला का गंदा पानी ट्रीट कर ड्रेन में डालने की योजना है जिसका ग्रामीणों ने कड़ा विरोध किया है। किसान नेता सतीश बूरा ने कहा कि गांव की ड्रेन आबादी के बीच से होकर गुजरती है और दो तालाबों से भी होकर निकलती है। ऐसे में गंदा पानी छोड़े जाने से हालात और बिगड़ सकते हैं।
इस दौरान सर्वजातीय नौगामा के प्रधान कुलदीप बूरा और हांसी ब्लॉक के पगड़ी संभाल जट्टा संगठन के प्रधान सतीश बूरा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।