फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Property tax in question, now corporation will verify 900 defaulters

Hisar News: सवालों में प्रॉपर्टी टैक्स, अब निगम करेगा 900 बकायेदारों का सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Property tax in question, now corporation will verify 900 defaulters
हिसार। बकाया प्रॉपर्टी टैक्स पर सवाल उठने के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया है। अब निगम 900 बकायेदारों के प्रॉपर्टी टैक्स की वेरिफिकेशन करेगा। इस कार्य के लिए निगम की तरफ से एक कमेटी का गठन किया गया है। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने निगम को बकायेदारों की सूची भेजी है। इन प्रॉपर्टी पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा टैक्स बकाया है।
विज्ञापन


पिछले दिनों शहरी स्थानीय निकाय विभाग की तरफ से प्रदेश की सभी निकायों को बकायेदारों की सूची बनाकर भेजी गई है। विभाग का कहना है कि इन सभी प्रॉपर्टी पर बकाया प्रॉपर्टी टैक्स के लिए शिकायतें आ रही थीं। इन सभी प्रॉपर्टी की फिजिकल वेरिफिकेशन करवाई जाए। अगर किसी प्रॉपर्टी का टैक्स गलत मिलता है तो उसे दुरुस्त किया जाए।
विज्ञापन


निगम प्रशासन ने टीम का किया गठन

मुख्यालय के आदेश पर निगम प्रशासन ने एक विशेष टीम का गठन किया है, जिसमें अतिरिक्त निगमायुक्त डॉ. प्रदीप हुड्डा व विरेंद्र सहारण, सीनियर अकाउंट ऑफिसर अशोक नेहरा व सचिव संजय शर्मा को शामिल किया गया है। इन प्रॉपर्टी का वेरिफिकेशन कार्य ठीक होगा, इसकी जिम्मेदारी इस टीम की रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में 4 प्रॉपर्टी सेक्टर 9-11 की, बकाया टैक्स 50 करोड़

सूत्रों की मानें तो मुख्यालय की तरफ से भेजी गई सूची में सेक्टर 9-11 की 4 प्रॉपर्टी शामिल हैं, जिन पर बकाया टैक्स राशि करीब 50 करोड़ रुपये है। सूत्रों का कहना है कि इनमें एक प्रॉपर्टी 44 गज की है और यह खाली प्लॉट है, जिस पर बकाया टैक्स करीब 11 करोड़ रुपये दर्शाया जा रहा है।

टीम ऐसे कर रही है जांच

सूची में शामिल प्रॉपर्टी के एरिया की जांच की जा रही है कि निगम में रिकॉर्ड में दर्ज एरिया व मौके पर प्रॉपर्टी का एरिया समान है या नहीं। प्रॉपर्टी के साथ गलती से कोई अन्य प्रॉपर्टी तो अटैच नहीं है। सूत्रों की मानें तो वर्ष 2022 में किए गए प्रॉपर्टी टैक्स सर्वे में काफी गड़बड़ियां की गई थीं, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया था। ये गड़बड़ियां भी उसी सर्वे के दौरान हुईं थीं।


निगम के खाते में 22.50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा

वहीं मौजूदा वित्त वर्ष में निगम के खाते में अब तक 22.50 करोड़ रुपये प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है। इसके अलावा 1.5 करोड़ रुपये फायर टैक्स जमा हुआ है। इस वित्त वर्ष में निगम का प्रॉपर्टी टैक्स का लक्ष्य 25 करोड़ रुपये है। अभी वित्त वर्ष के चार माह बचे हुए हैं। ऐसे में अधिकारियों को उम्मीद है कि वह लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। अगर ऐसा होता है तो यह पहली बार होगा, जब निगम निर्धारित लक्ष्य को हासिल करेगा।

निगम एरिया में प्रॉपर्टी का विवरण



रिहायशी-80277



व्यावसायिक-15180



औद्योगिक-965



संस्थान-1106



प्लॉट-40481



स्पेशल कैटेगरी-1675



मिक्स यूज-10891



एग्रीकल्चर-4967



कुल प्रॉपर्टी-155542

---------

पिछले वर्षों में इतना जमा हुआ था प्राॅपर्टी टैक्स



वित्त वर्ष-लक्ष्य-जमा हुआ



2019-20-------27 करोड़ रुपये-------7.86 करोड़ रुपये

2020-21---------24 करोड़ रुपये-----------15.92 करोड़ रुपये

2021-22-----------24 करोड़ रुपये----------8.87 करोड़ रुपये

2022-23-------22 करोड़ रुपये--------12.08 करोड़ रुपये



2023-24---------25 करोड़ रुपये----------19.68 करोड़ रुपये

-------------

900 प्रॉपर्टी की सूची है, जिनका टैक्स दुरुस्त किया जाना है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है।

- विरेंद्र सहारण, अतिरिक्त निगमायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed