फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Property Dealers Association termed the apprehension of decline as baseless

Hisar News: गिरावट की आशंका को प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने बताया निराधार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 05:30 AM IST
विज्ञापन
Property Dealers Association termed the apprehension of decline as baseless
हिसार- अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के तहत जानकारी देते हुए। - फोटो : Hisar
हिसार। एयरपोर्ट को लेकर चल रहे सियासी बवाल के बीच प्रॉपर्टी बाजार में गिरावट की आशंका को प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन ने निराधार करार दिया है। प्रॉपर्टी डीलर्स ने कहा कि हिसार के प्रॉपर्टी के रेट बड़े शहरों के हिसाब से अधिक ऊंचे स्तर पर नहीं हैं। अमर उजाला कार्यालय में संवाद कार्यक्रम के तहत पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रॉपर्टी बाजार के भविष्य को लेकर मंथन किया।
विज्ञापन

हिसार में रिहायशी सुविधाएं बेहतर होने के कारण यह लोगों की पसंद है। पिछले दो साल से प्रॉपर्टी बाजार में लगातार तेजी चल रही है। अगर कोई ब्रेक आया तो यह लंबा नहीं होगा। लंबे समय की ग्रोथ को लेकर लोग हिसार में निवेश कर रहे हैं। हिसार में बाहर के लोगों का दस प्रतिशत हिस्सा ही होगा। 90 प्रतिशत निवेश हिसार जिले के आसपास के कस्बों व शहरों के निवासियों का है। जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के प्रधान प्रवीण जैन ने की। इस दौरान कपिल वत्स, एजंल बर्ड प्रॉपर्टीज से मंदीप ढिल्लो, सूरज प्रॉपर्टीज से दीपक कुमार, गर्ग प्रॉपर्टीज से रमेश गर्ग सहित अन्य सदस्यों ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन

हिसार हरियाणा के चुनिंदा बेहतरीन शहरों में है। यहां की ग्रोथ के लिए केवल इंटरनेशनल एयरपोर्ट को आधार नहीं मान सकते। एयरपोर्ट से पहले भी यहां के रेट इसी तरह से बढ़ रहे थे। प्रॉपर्टी आईडी, एनडीसी, एनओसी को लेकर काफी दिक्कतें रहती हैं। दिल्ली की तरह सेल्फ असेसटमेंट की सुविधा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रवीण जैन, प्रधान हिसार प्रॉपर्टी डीलर वेलफेयर एसो.
तहसील कार्यालय को प्रथम तल पर बनाकर इसमें सभी मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएं। लाइन के बजाय टोकन सिस्टम लागू किया जाए। सिंगल विंडो के बजाय यहां चार विंडो बनाई जाएं। सेक्टरों में बोली के बजाय ड्रॉ सिस्टम लागू किया जाए। वन टाइम पेमेंट के बजाय छह साल में किस्तों में पैसा लिया जाए।
- दिनेश सिहाग, महासचिव
एयरपोर्ट को लेकर कोई नया कानून नहीं बना है। पहले की तरह एयरपोर्ट पर अब भी काम चल रहा है। यहां 7200 एकड़ में कार्गो एयरपोर्ट हब बनाया जाना प्रस्तावित है। दिल्ली का एयरपोर्ट भी 4200 एकड़ में है। एयरपोर्ट तो मोहाली में भी है, वहां हिसार से आधे रेट हैं। अच्छी मेडिकल, शिक्षा, रिहायशी सुविधाएं उपलब्ध होने के कारण हिसार लोगों की पसंद बना हुआ है। मुझे नहीं लगता प्रॉपर्टी बाजार में किसी तरह की गिरावट आएगी।
-प्रवीण सिंगल, उपप्रधान
प्रॉपर्टी के रेट में गिरावट की आशंका निर्मूल साबित होगी। हां कुछ समय के लिए एक ब्रेक आ सकता है। हिसार के बाजार में ओवरऑल बढ़ोतरी होनी है। यह केवल सियासी मुद्दा बनाया जा रहा है।
-राजेश, विश्वास प्रॉपर्टीज
प्रॉपर्टी डीलर्स को नगर निगम, एचएसवीपी, तहसील कार्यालय में काफी दिक्कतें आ रही हैं। नगर निगम की ओर से बनाई गई प्रॉपर्टी आईडी तीसरी बार बदल चुकी हैं। एक बार में लोगों का काम नहीं होता।
सुनील कुमार, जुनेजा प्रॉपर्टीज
ई ऑक्शन के कारण हर व्यक्ति एचएसवीपी के सेक्टर की बोली में हिस्सा नहीं ले पाता। इसे सरल बनाया जाए। अगर पहले की तरह से ड्रॉ से प्लॉट दिया जाए तो लोगों को काफी फायदा होगा।
पवन श्योराण, सागर इस्टेट
तीन दशक से प्रापर्टी बाजार में काम कर रहा हूं। हिसार में प्रॉपर्टी एक मुख्य बिजनेस है। दाम में गिरावट का कोई आधार नहीं दिख रहा। अन्य शहरों की तुलना में हिसार में अधिक सुविधाएं हैं। जिस कारण यह शहर लोगों की पसंद है।
राकेश गुप्ता , गुप्ता प्रापर्टीज
एचएसवीपी का स्टाफ सहयोग नहीं करता। प्रॉपर्टी डीलर की फाइल की जानकारी मिलते ही उस पर ऑब्जेक्शन लगाना शुरू कर देते हैं। अगर किसी कारण अधिक पेमेंट चली गई तो वह वापस नहीं मिलती। छोटे-छोटे काम के लिए पंचकूला के अधिकारियों को जिम्मेदार बताते हैं।
प्रवेश बेरवाल, बेरवाल प्रॉपर्टीज
हिसार मेडिकल, एजुकेशन का हब बन चुका है। तीन यूनिवर्सिटी, सेंटर गवर्नमेंट के कई फार्म, मिलिट्री स्टेशन तथा एयरपोर्ट के कारण इसकी वैल्यू है। एयरपोर्ट के बवाल के चलते प्रॉपर्टी बाजार में असर नहीं दिखेगा। यहां बिल्डर्स भी लगातार निवेश कर रहे हैं।
- अमित कुकरेजा, भरोसा प्रॉपर्टीज
याशी कंपनी के कारण प्रदेश के हजारों नहीं लाखों लोग परेशान हैं। प्रॉपर्टी आईडी को लेकर लोगों को लगातार दिक्कतें आ रही हैं। अधिकारी कुछ कर नहीं पा रहे। नगर निगम खाली प्लाट पर भी गारबेज शुल्क लगा रहा है। नगर निगम, एचएसवीपी, तहसील में एक ही रिकॉर्ड होना चाहिए।
अरविंद कुमार, सोनू प्रॉपर्टीज
एचएसवीपी कार्यालय में बायोमीट्रिक के साथ आई स्कैनर लगाना चाहिए। बुजुर्गों के हाथ के निशान घिस जाते हैं। जिस कारण उन्हें बार बार चक्कर लगाना पड़ता है। अगर आई स्कैनर से मिलान किया जाए तो राहत मिलेगी।

-विपिन टक्कर, सुखदा प्रॉपर्टीज
नगर निगम पिछले कुछ साल में तीन बार बार प्रापर्टी आईडी बदल चुका है। पहले पी, फिर सी अब 1 डी की सीरिज से आईडी बनाई गई हैं। बार बार रिकॉर्ड में बदलाव किया जा रहा है। बार बार सर्वर डाउन हो जाता है।
-अभिनव सिंगल, पवन प्रॉपर्टीज हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed