{"_id":"6a29a559add13ffd4b0fda42","slug":"professional-beautician-course-from-june-15-ai-computer-training-will-also-be-provided-hisar-news-c-21-hsr1020-888465-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: प्रोफेशनल ब्यूटीशियन कोर्स 15 जून से, एआई कंप्यूटर प्रशिक्षण भी मिलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: प्रोफेशनल ब्यूटीशियन कोर्स 15 जून से, एआई कंप्यूटर प्रशिक्षण भी मिलेगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार के लिए सक्षम बनाने के उद्देश्य से स्वदेशी जागरण मंच एवं स्वावलंबी भारत अभियान की ओर से जिले के 17 स्वावलंबन केंद्रों पर 30 दिवसीय प्रोफेशनल ब्यूटीशियन कोर्स आयोजित किया जाएगा। जिला महिला प्रमुख स्नेहलता ने बताया कि प्रशिक्षण 15 जून से 14 जुलाई तक प्रतिदिन शाम 4 से 6 बजे तक चलेगा।
कोर्स में फेशियल, क्लीनअप, हेयर स्टाइलिंग, ब्लीच, वैक्सिंग, थ्रेडिंग, बेसिक मेकअप, साड़ी ड्रेपिंग, लहंगा-दुपट्टा सेटिंग और मेहंदी लगाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर 15 सीटें निर्धारित हैं। जिला सह संयोजिका ऋचा जांगड़ा और युवा प्रमुख सोनिया श्योदान ने बताया कि प्रतिभागियों को ब्यूटी पार्लर संचालन, ग्राहक प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही सभी प्रतिभागियों को 10 दिवसीय डिजिटल एआई कंप्यूटर कोर्स कराया जाएगा। महिला विभाग प्रमुख मोना जैन, आशा कौशिक, सुनीता और प्रवीण कुमारी तैयारियों में जुटी हैं। ब्यूरो