{"_id":"67f81cbe0dcc7a2c9705f971","slug":"procurement-work-should-be-done-in-a-transparent-manner-bhayana-hisar-news-c-21-hsr1020-602612-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारदर्शी तरीके से हो खरीद कार्य : भयाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारदर्शी तरीके से हो खरीद कार्य : भयाना
विज्ञापन
अनाज मंडी में फसल खरीद प्रबंधों का जायजा लेते विधायक विनोद भयाना।
हांसी। विधायक विनोद भयाना ने वीरवार को स्थानीय अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन की फसल खरीद के प्रबंधों का निरीक्षण किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों व किसानों से बातचीत भी की। साथ ही अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और फसल खरीद का कार्य पारदर्शी व समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए।
विधायक भयाना ने मंडी में मौजूद मार्केट कमेटी के अधिकारियों, फूड सप्लाई विभाग व आढ़तियों के साथ बैठक कर प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि फसल खरीद और उठान की प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडी में साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, छायादार स्थान, तुलाई मशीनों की उपलब्धता व बारदाना वितरण जैसे सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत का पूरा मूल्य उन्हें बिना किसी देरी के मिलना चाहिए।
विधायक भयाना ने किसानों से संवाद स्थापित कर मंडी में चल रही व्यवस्थाओं पर फीडबैक भी लिया और कहा कि राज्य सरकार किसानों की भलाई के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि किसानों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडी में किसान मजदूर अटल कैंटीन संचालित की जा रही है। यहां किफायती दामों पर किसान, मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर मंडी सचिव अमित रोहिल्ला, अनाज मंडी एसोसिएशन के प्रधान राम अवतार तायल, पूर्व नगर परिषद प्रधान प्रतिनिधि विनोद सैनी, प्रीतम जैन, राजेश लांबा संबंधित विभागों के अधिकारी, आढ़ती, किसान उपस्थित रहे।