फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Procurement of 5,12,945 MT till 15th May

Hisar News: लक्ष्य से 13 हजार एमटी गेहूं की अधिक खरीद, चार साल में सर्वाधिक

Fri, 16 May 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 16 May 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Procurement of 5,12,945 MT till 15th May
हिसार की अनाज मंडी में गेहूं की सफाई करते मजदूर।
हिसार। गेहूं खरीद के आंकड़ों ने बीते साल चार का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले में 15 मई तक 5,12,945 एमटी गेहूं की खरीद की गई, जो पांच लाख के लक्ष्य की तुलना में लगभग 13 हजार एमटी ज्यादा है। इससे पहले वर्ष 2021 में 565219 एमटी गेहूं की खरीद की गई थी, लेकिन बीते चार साल में आंकड़ा 4.85 लाख एमटी से अधिक नहीं पहुंच पाया। वीरवार से जिले की सभी मंडियों में गेहूं खरीद बंद हो गई।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति एवं नियंत्रक अमित शेखावत ने बताया कि 15 मई तक खरीदी गई 5,12,945 मीट्रिक टन गेहूं में से 4,86,887 एमटी गेहूं की उठान करा ली है। अब 57271 एमटी गेहूं की उठान बाकी है। खरीद के आखिरी दिन वीरवार को 8,458 एमटी गेहूं की आवक रही। उन्होंने बताया कि जिले की मंडियों में इस बार 53,549 एमटी सरसों की खरीद की गई है। जिले की 24 मंडियों में गेहूं खरीद होनी थी। इनमे से तीन मंडियों में आवक-खरीद शून्य रही। बालसमंद अनाज मंडी, कैमरी और पेटवाड़ मंडी में गेहूं-सरसों की आवक नहीं हुई। इस हिसाब से 21 मंडियों में ही दोनों फसलों की खरीद हुई। गेहूं की सबसे अधिक आवक बरवाला मंडी में हुई। दूसरे नंबर पर हांसी और दौलतपुर मंडी में सबसे कम खरीद हुई है।
विज्ञापन

96 प्रतिशत गेहूं की उठान
जिले की मंडियों से 96 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है। वहीं, सरसों की 98 प्रतिशत उठान कर ली गई है। दौलतपुर, श्यामसुख, सिसाय में 100 प्रतिशत गेहूं की उठान हो चुकी है। वहीं, आदमपुर में खेड़ी लोहचब व बास में 98 प्रतिशत उठान करा दिया गया है। उकलाना में सबसे कम 75 और हांसी में केवल 79 प्रतिशत गेहूं की उठान हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सरसों की कम आवक
जिले में पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार सरसों की खरीद काफी कम रही। पिछले साल 95796 एमटी सरसों की खरीद की गई थी। इस हिसाब से इस बार 98 हजार एमटी खरीद का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 53549 एमटी खरीद ही हो सकी। इसमें से 52561 एमटी सरसों की उठान हो चुकी है।
पिछले पांच साल में गेहूं की खरीद

वर्ष खरीद
2021 565219 एमटी
2022 213738 एमटी
2023 420277 एमटी
2024 485308 एमटी
2025 512945 एमटी

-----------------------
किस एजेंसी ने कितना गेहूं खरीदा
खाद्य आपूर्ति विभाग 112050
हैफेड 326724
हरियाणा वेयर हाउसिंग 74171
कुल 512945 एमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed