फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   probability of rain in western Haryana tomorrow

कल पश्चिमी हरियाणा में बारिश की संभावना

Tue, 09 Mar 2021 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
probability of rain in western Haryana tomorrow
प्रदेश में इस सप्ताह एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। यानी पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 मार्च से 14 मार्च तक मौसम लगातार परिवर्तनशील बना रहेगा। एचएयू के कृषि मौसम विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खिचड़ ने बताया कि इस दौरान बीच-बीच में आंशिक बादल छाने और हवाएं चलने की संभावना है। हालांकि 10 मार्च को पश्चिमी हरियाणा के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके बाद 13 और 14 मार्च को प्रदेश के उत्तरी जिलों में गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है। यानी मार्च के दूसरे सप्ताह में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे और तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे पहले प्रदेश में मार्च के प्रथम सप्ताह में दिन का तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था। जिसका मुख्य कारण पिछले काफी दिनों से कोई भी पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश में सक्रिय रूप से प्रभावी नही रहा। हालांकि 7 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण प्रदेश में कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी व तेज हवाएं चली थी।
विज्ञापन

सिरसा का रात्रि तापमान 19.9 डिग्री दर्ज
सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे अधिक रहा और 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि करनाल का अधिकतम तापमान प्रदेश में सबसे कम 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि तापमान की बात करें तो सिरसा का रात्रि तापमान 19.9 डिग्री सेलिसयस पर पहुंच गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है।
विज्ञापन

प्रदेश में विभिन्न स्थानों का तापमान -
स्थान - अधिकतम - न्यूनतम
अंबाला - 29.8 16.0
भिवानी - 31.1 16.7
हिसार - 30.0 16.2
करनाल - 29.0 16.4
नारनौल - 34.4 17.5
रोहतक - 34.2 18.0
सिरसा - 29.1 19.9
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed