फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Pro. MS Turan appointed as Lokpal in GJU

Hisar News: प्रो. एमएस तुरान जीजेयू में लोकपाल नियुक्त, समस्याओं का करेंगे समाधान

Tue, 13 Feb 2024 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 13 Feb 2024 09:41 PM IST
विज्ञापन
Pro. MS Turan appointed as Lokpal in GJU
जीजेयू के नवनियुक्त लोकपाल प्रो. एमएस तुरान।
यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में की गई लोकपाल की नियुक्ति
विज्ञापन


गुरुग्राम के ध्यानार्थ ------

फोटो ------

संवाद न्यूज एजेंसी

हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रो. मेवा सिंह तुरान को लोकपाल नियुक्त किया गया है। यूजीसी की गाइडलाइन के अनुसार विश्वविद्यालय में लोकपाल की नियुक्ति की गई है। प्रो. तुरान करीब 21 वर्ष तक विश्वविद्यालय में रहे हैं। चेयरमैन, डीन, प्रोक्टर तथा रजिस्ट्रार पद की जिम्मेदारी भी निभाई है।



यूजीसी के अनुसार देशभर के सभी विश्वविद्यालयों में एक लोकपाल को नियुक्त करना होगा। इसको लेकर पत्र भी जारी किया गया था। विवि प्रशासन के पास विद्यार्थियों से जुड़ी रोजाना कई समस्याएं आती हैं जिनके समाधान और सुनवाई के लिए अब तक जीजेयू कुलपति कार्यालय ही एकमात्र विकल्प था। यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की ओर से विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए लोकपाल की नियुक्ति की गई है। इसके लिए देशभर की सभी यूनिवर्सिटी 10 साल का प्रोफेसर का अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों या सेवानिवृत्त न्यायाधीश को लोकपाल नियुक्त कर सकेंगे। विद्यार्थियों की फीस से संबंधित समस्याएं, दाखिला संबंधी गड़बड़ी, परीक्षा संचालन में अनियमितताएं और अन्य कई समस्याओं को लोकपाल देखेंगे। इसके अलावा विवि कमेटी में कई मुद्दे सुलझाने के लिए ये काम करेंगे। बता दें कि फिलहाल प्रो. एमएस तुरान गुरुग्राम में रह रहे हैं।
विज्ञापन


-----------



बयान ------

विश्वविद्यालय में लोकपाल के पद पर प्रो. एमएम तुरान को नियुक्त किया गया है। विवि से जुड़ी सभी समस्याओं का समाधान करने के लिए इनकी नियुक्ति की गई है।

- प्रो. विनोद छोकर, कुलसचिव, जीजेयू







बयान -----



गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में काफी अच्छा माहौल है। आमतौर पर वहां समस्याएं नहीं होतीं। यदि कुछ होती हैं तो ग्रीवेंस कमेटी के स्तर पर ही समाधान कर लिया जाता है। फिर भी कुछ मामले मेरे स्तर तक आएंगे तो आपसी तालमेल से समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




- प्रो. मेवा सिंह तुरान, लोकपाल जीजेयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed