फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Priyanka first in essay writing competition

Hisar News: निबंध लेखन स्पर्धा में प्रियंका प्रथम

Sat, 18 Oct 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Sat, 18 Oct 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Priyanka first in essay writing competition
बालसमंद कॉलेज में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान - फोटो : बालसमंद कॉलेज में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता के प्रतिभागी। स्रोत : संस्थान

विज्ञापन
बालसमंद। विश्व सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य में स्थानीय चौधरी भजनलाल राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रियंका प्रथम, सोनाली द्वितीय, ज्योति तृतीय रहीं। महाविद्यालय परिवार की ओर से इनका सम्मान किया गया। विद्यार्थियों ने दैनिक जीवन में सांख्यिकी का महत्व विषय पर विचारपूर्ण एवं रचनात्मक निबंध प्रस्तुत किए। आयोजन में सहायक प्राध्यापक नीलम, दुलीचंद, मनोज कुमार निर्णायक रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की लेखन शैली, विषय की समझ और प्रस्तुति की सराहना की। महाविद्यालय के प्राचार्य पंकज सोलंकी की अध्यक्षता में नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने यह कार्यक्रम आयोजित कराया।

प्राचार्य सोलंकी ने कहा कि सटीक आंकड़े नीति निर्माण समेत व्यक्तिगत और सामाजिक जीवन के निर्णयों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी निर्णायकों, प्रतिभागियों एवं आयोजकों का धन्यवाद कर नोडल अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में विश्लेषणात्मक सोच, सृजनात्मकता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed